..................... Bigg Boss 18 Premiere Episode Which Two Contestants Are BB 18 Top 2 Finalists - Hindi Filmibeat

प्रीमियर वाले दिन ही Bigg Boss ने चुन लिए अपने फाइनलिस्ट, इन दो कंटेस्टेंट को बनाया टॉप 2, सदमे में घरवाले!

bigg boss 18

Bigg Boss 18 Finalist: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। बिग बॉस सीजन 18 रविवार (6 अक्टूबर) को एक धमाकेदार एपिसोड के साथ शुरू हो गया है। कलर्स चैनल ने दर्शकों को मनोरंजन की डबल डोज देने का वादा करते हुए इस महीने की धमाकेदार शुरुआत की है।

सितंबर 2024 को खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले के साथ शानदार तरीके से खत्म करने के बाद, प्रमुख जीईसी ने बिग बॉस 18 का पहला एपिसोड प्रीमियर कर दिया है और शानदार 19 सदस्यों को घर में एंट्री दे दी है। इस बार शो में कई नई चीजें हुई हैं, जैसे शो में किसी जानवर को एंट्री देना।

कलर्स चैनल प्रमोशनल वीडियो जारी करके दर्शकों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान को 'बिग बॉस सीजन 18 के टॉप 2 फाइनलिस्ट की घोषणा करते हुए' देखा जा सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा!

शो अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन मेकर्स पहले ही संकेत दे रहे हैं कि टॉप दो फाइनलिस्ट की पुष्टि हो चुकी है। फैंस सोच रहे हैं कि बिग बॉस 2024 के फाइनलिस्ट कौन हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "ग्रैंड प्रीमियर में ही फाइनलिस्ट बनकर, क्या होगा कंटेस्टेंट्स का सफर आसान या बढ़ेगा घर में टेंशन?"

खैर आपको आगे और इंतजार ना करवाते हुए बता देते हैं कि इस बार शो के टॉप टू चुने गए हैं शो क 17वें और 18वें कंटेस्टेंट को और ये कंटेस्टेंट हैं- विवियन डीसेना और एलिस कौशिक। ये दोनों ही टीवी एक्टर्स हैं और काफी फेमस चेहरे हैं। इन दोनों कंटेस्टेंट के ऊपर बिग बॉस ने भी अपना दांव लगा रखा है।

बिग बॉस 18 हफ्ते के दिनों में रात 10 बजे और वीकेंड पर रात 9 बजे कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होगा। यह शो JioCinema प्रीमियम पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए भी मौजूद होगा।

Read more about: bigg boss bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X