Bigg Boss 18 Promo: Salman Khan का डराने वाला पास्ट आया सामने, जल्द ही कर सकते हैं शादी?

Bigg Boss 18 Promo: टेलीविजन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बिग बॉस 18 कुछ ही समय में अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है। इस साल यह शो अपने कंटेस्टेंट्स की लाइनअप के लिए चर्चा में है, वहीं सलमान खान स्टारर प्रोमो भी काफी चर्चा में आया हुआ हैं।
Bigg Boss 18 का नया प्रोमो आया सामने
होस्ट सलमान खान का एक नया प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है। यह प्रोमो इस साल शो के थीम यानी 'भूत, वर्तमान और भविष्य' के बारे में भी बताता है। इस प्रोमो में सलमान अपने भूत और भविष्य के आमने-सामने खड़े होते हैं, जो एआई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
Salman Khan कन्फेशन रूम में आए नजर
प्रोमों में आप देख सकते हैं कि सलमान का भूतकाल उनसे पूछता हुआ दिखाई दे रहा है कि वो अभी कहां हैं। फिर एक्टर जवाब देते हैं, 'कन्फेशन रूम में।' एआई वीडियो फिर पूछता है- 'कन्फेशन रूम में क्यों, अभी क्या लफड़ा किया तूने?' फिर सलमान कहते हैं- 'ना मैंने कुछ किया है ना तूने कुछ किया था। मुझे नहीं पता था कि मैं अपने पास्ट को देखकर इतना परेशान हो जाऊंगा।'
बिग बॉस 38 भी सलमान करेंगे होस्ट
भूरे बालों और ग्रे दाढ़ी के साथ देखे जा सकने वाले एक्टर का भविष्य का वर्जन सलमान को बताता है कि वह बिग बॉस 38 के प्रोमो की शूटिंग कर रहा है। सलमान ने जवाब देते हुए पूछा, 'बिग बॉस 38 का? बिग बॉस अभी भी है?'' सलमान के फ्यूचर का एआई वर्जन फिर उन्हें बताता है, 'जल्दी जाना है आज, आज उसका जन्मदिन है।' फिर सलमान हैरानी और सदमे वाले हाल में पूछते हैं- 'किसका जन्मदिन है?' प्रोमो तब सलमान के यह कहने के साथ समाप्त होता है, ''नहीं, नहीं, नहीं!!!''
6 अक्टूबर से शुरू होगा Bigg Boss
खैर, जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि इस साल बिग बॉस की थीम प्रतियोगियों के 'भूत, वर्तमान और भविष्य' के इर्द-गिर्द घूमेगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मेकर्स इस साल एआई टेकनिक का एक्टिवली इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसकी वजह से एआई नैना जैसे वर्चुअल इन्फ्लुएंसर भी किसी ना किसी तरह से शो का हिस्सा बनते नजर आ सकते हैं। बिग बॉस का प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2024 को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications