Bigg Boss 18 की प्रीमियर डेट का हुआ खुलासा, इस दिन होगा शुरु, देखें कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Bigg Boss 18 Premiere Date: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 एक बार फिर से लोगों के बीच में आने वाला है। इस बार दर्शक भी इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड है क्योंकि भाईजान यानी कि सलमान खान शो को होस्ट करने जा रहे हैं। पिछले कई सालों में सलमान खान के इस शो बिग बॉस ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।
हाल ही में बिग बॉस 18 का प्रोमो वीडियो भी रिलीज किया गया था। लेकिन आज हम आपको बिग बॉस 18 कब और कहां पर टेलीकास्ट होने जा रहा है साथ ही इस बार कौन-कौन से कंटेस्टेंट शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं इस बात की पूरी जानकारी बताने वाले हैं।
बता दें कि बिग बॉस 18 का प्रीमियर रविवार 6 अक्टूबर की रात 9 बजे शुरु होगा। इस बार शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं और इसे कलर्स टीवी पर ही टेलीकास्ट किया जाएगा। कलर्स टीवी ने इसका प्रोमो जारी करते हुए कैप्शन में लिखा था कि "इस बार घर में भूचाल आएगा क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव होगा।"
इससे साफ पता चलता है कि एक बार फिर से बिग बॉस के घर में बवाल मचने वाला है और मेकर्स एक बार फिर से लोगों के लिए इंटरेस्टिंग शो लेकर आने वाले हैं। बता दे कि इस बार बिग बॉस 18 की थीम फ्यूचर पर आधारित होने वाली है। इस हिसाब से जो भी कंटेस्टेंट शो में आएगा बिग बॉस उनका फ्यूचर देख पाएंगे।
बताया तो यह भी जा रहा है कि इस सीजन में पहली बार बिग बॉस की तीसरी आंख भी खुलने वाली है। इसी के जरिए वह कंटेस्टेंट्स का भविष्य देखने वाले हैं और सीजन 18 साइंस और टेक्नोलॉजी पर आधारित होने वाला है। इस बार शो की टैगलाइन भी 'टाइम का तांडव' रखी गई है। इसीलिए जो भी कंटेस्टेंट शो में पार्टिसिपेट करेगा उसे अपने खेल में आगे जाने के लिए वक्त पर अपना काबू करना होगा।
लेकिन अगर हम बिग बॉस 18 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक इसकी फाइनल लिस्ट जारी नहीं हुई है। हालांकि बिग बॉस खबरें द्वारा शो के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, धीरज धूपर, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, छोटा राजपाल, शहजादा धामी और भी अन्य सितारों की लिस्ट आप दी गई पोस्ट में देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications