Bigg Boss 18: 300-400 जोड़ी कपड़े लेकर बिग बॉस हाउस में पहुंची ये एक्ट्रेस, लोग बोले- सब पहले से ही तय है...

Nyra Banerjee Bigg Boss 18: दिव्या दृष्टि और पिशाचिनी जैसे शोज में नजर आ चुके नायरा बनर्जी इस समय सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में पहुंच चुकी है। अब इस रियलिटी शो में उनका एक नया ही अवतार देखने को मिलने वाला है। फैंस के बीच अपनी खूबसूरती और मासूमियत से जगह बनाने वाली टीवी की यह एक्ट्रेस अब रियलिटी शो में खलबली मचाने वाली है।
अब देखना यही होगा कि आखिरकार बिग बॉस में नायरा बनर्जी क्या धमाल मचाने वाली है। लेकिन इससे पहले ही नायर को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। कुछ रिपोर्टर्स की माने तो बिग बॉस के घर में वह तकरीबन 300 से 400 जोड़ी कपड़े सूटकेस में पैक करके वहां पहुंची है।
300 से 400 जोड़ी कपड़े काफी ज्यादा होते हैं। अब नायरा बनर्जी को लेकर फैंस बातें बनाने लगे हैं और उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी सवाल है कि क्या बिग बॉस का यह रियलिटी शो पहले से ही फिक्स है जो कि नायरा इतने सारे कपड़े लेकर वहां पहुंच गई हैं। लगातार यही बातें हो रही है।
नायरा बनर्जी पर ताना करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "इतने कपड़े लेकर अंदर जाने का क्या मतलब होता है। रोज कितने कपड़े बदले जाएंगे। या फिर यह शो पहले से ही तय हो गया है कि नायर को शो में इतने दिन रखा जाएगा।" अब लगातार लोग भी बिग बॉस के मेकर्स पर इसके चलते सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दे कि इससे पहले नायरा बनर्जी को खतरों के खिलाड़ी 13 में भी देखा जा चुका है और उनकी स्टंट्स में परफॉर्मेंस भी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उनका असली नाम मधुरिमा है और उन्होंने तेलुगू फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब वह टीवी इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











