Bigg Boss 18: निया शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, बिग बॉस में कंटेस्टेंट नहीं मेहमान बनकर आएंगी एक्ट्रेस!

Bigg Boss 18 Nia Sharma Enter As A Guest: निया शर्मा टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और इस समय वह सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर चर्चा में बनी हुई है। जब से यह खबर सामने आई है तभी से निया शर्मा के फैंस भी उनको बिग बॉस 18 में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
लेकिन अब बिग बॉस 18 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिग बॉस खबरी द्वारा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। जिसके मुताबिक कहा जा रहा है कि निया शर्मा शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि एक गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली है। बिग बॉस 18 में उन्हें कुछ ही दिन के लिए देखा जाएगा।
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता। लेकिन अभी तक यही खबरें सामने आ रही है। बिग बॉस 18 को 6 अक्टूबर को शुरू किया जाने वाला है और इसकी अभी तक कंटेंस्टेंट लिस्ट भी फाइनल नहीं हुई है। निया शर्मा ने भी बिग बॉस 18 में हिस्सा लेने की खबरों पर कुछ भी रिएक्ट करने से साफ इनकार कर दिया है।
निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि "मुझे बिग बॉस के बारे में कुछ भी पूछने के लिए कॉल और मैसेज ना करें। मुझे माफ कर दो और मैं कुछ भी जवाब नहीं दे पाऊंगी।" इसके बाद से ही फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिरकार निया शर्मा ने ऐसा क्यों कहा। लेकिन इसके बावजूद भी फंस उनका बेसब्री से बिग बॉस में देखना चाहते हैं।
हालांकि आपको बता दें कि अभी तक निया शर्मा को कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था। यह शो काफी मशहूर भी हुआ। इस द शो में नजर आने के बाद निया शर्मा टीवी की नंबर वन पोजीशन वन पहुंच गई। वरना एक वक्त हुआ करता था जब निया शर्मा पूरे 1 साल तक बिना किसी काम के थी।


Click it and Unblock the Notifications