..................... BIGG BOSS 18: Nia Sharma confirmed contestants of salman khan show bigg boss 18 - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 18 में नजर आएंगी ये हसीना, अपने बोल्ड अवतार से करेंगी शो की TRP हाई

BIGG BOSS 18

BIGG BOSS 18: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के खत्म हो होने के बाद अब सभी को बिग बॉस सीजन 18 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अच्छी खबर यह है कि सीजन 18 कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही होस्ट करेंगे। पिछले दिनों यह खबर काफी तेज थी कि सलमान खान इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगे इस खबर को सुनने के बाद फैन्स ही क्या सितारे भी मायूस हो गए थे, लेकिन जैसे ही यह खबर मिली की सलमान खान ही यह सीजन होस्ट करेंगे फैन्स की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा।

बता दें कि शो के कंटेस्टेंट को लेकर लगातार लिस्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस बार शो में दलजीत कौर, शोएब इब्राहिम, मैक्सटर्न, करण पटेल समेत कई नामी चेहरे नजर आ सकते हैं, लेकिन अभी मेकर्स ने कंटेस्टेंट की ऑफिशियल पुष्टी नहीं की है, लेकिन ऐसे में एक खबर यह भी आ रही है कि इस बार बिग बॉस के सीजन 18 का हिस्सा निया शर्मा भी हो सकती हैं। जी हां, निया शर्मा को मेकर्स पिछले कई सालों से अप्रोच कर रहे हैं, लेकिन निया बार-बार शो के लिए मना कर देती थीं, लेकिन वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि निया शर्मा इस शो का हिस्सा हो सकती हैं।

बता दें कि निया शर्मा के करोड़ों फैन्स हैं। निया खास तौर पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अगर निया इस शो का हिस्सा होंगी तो इससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो की टीआरपी हाई होने वाली है। काम की बात करें तो निया शर्मा ने साल 2010 से इस इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए हैं। सीरियल 'काली' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से उन्हें खास पहचान मिली। इस शो के बाद वह जमाई राजा, नागिन और खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X