एक्टर्स के 'अनुपमा' शो छोड़ने पर रुपाली गांगुली को क्यों बनाया जाता है 'विलेन'? पाखी ने किया खुलासा

Anupama Fame Muskan Bamne Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय चर्चा में बना हुआ है और 6 अक्टूबर को ही इसका प्रीमियर हुआ। इस शो के कंटेस्टेंट भी फाइनल किया जा चुके हैं और वह लगातार चर्चा में भी बने हुए हैं। इस लिस्ट में अनुपमा की पाखी यानी कि मुस्कान बामने का भी नाम शामिल है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चांदनी भगवानानी से पहले मुस्कान बामने ही अनुपमा शो में पाखी का रोल निभा रही थी। लेकिन अब वह बिग बॉस 18 में पहुंच चुकी है और इससे पहले इंटरव्यू में उनसे सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और रूपाली गांगुली को लेकर सवाल किए गए। साथ ही उनसे यह भी जानने की कोशिश की गई की रूपाली गांगुली का सेट पर लोगों के साथ किस तरीके का बर्ताव रहता है।
मालूम हो कि कुछ हफ्ते पहले सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने सीरियल को अलविदा कहा और तब ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि दोनों के शो छोड़ने की वजह रूपाली गांगुली है। लेकिन जब इंडियन एक्सप्रेस द्वारा मुस्कान से बातचीत में सवाल किया गया कि जब भी कोई एक्टर शो छोड़ देता है तो रूपाली गांगुली को ही दोषी क्यों माना जाता है?
इस पर मुस्कान ने जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और मैं सेट पर सबसे छोटी थी। इसी वजह से वह हमेशा से मेरी मदद के लिए आगे रही और जब भी मुझे कुछ भी समझ नहीं आया करता था तो वह मेरा मार्गदर्शन भी करती थी, वह बहुत प्यारी भी है।"
लेकिन जब मुस्कान से सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा के शो छोड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि सेट पर भी हर कोई सुधांशु और मदालसा को याद करता है। वनराज शाह के किरदार के बिना तो शो में कुछ मजा ही नहीं है। सुधांशु सर से बहुत सारे लोग जुड़े हुए हैं। मुझे सुनने में आया कि शो में लीप आ रहा है और इसीलिए कुछ नए कलाकारों की एंट्री होगी।"


Click it and Unblock the Notifications











