Bigg Boss 18- घर से बेघर हुईं Muskan Bamne, घरवालों ये बातें कहकर दिखाया बाहर का रास्ता?

Bigg Boss 18 Muskan Bamne Eviction- सलमान खान के शो बिग बॉस से अब हर सप्ताह कोई ना कोई बाहर का रास्ता देखेगा। पिछले सप्ताह वायरल भाभी घर से बेघर हुईं थीं और इस वक्त दूसरे इविक्शन की खबर आ चुकी है।
इविक्शन से पहले एक टास्क हुआ था और इस दौरान मुस्कान बामने को सह-प्रतिभागियों तजिंदर सिंह बग्गा और सारा खान के साथ हॉट सीट पर खड़ा करने के बाद घर के सदस्यों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।
घर से बेघर करने के लिए जो सबसे ज्यादा वोट मिले थे वो नाम मुस्कान का था। घर से बाहर आते है कि मुस्कान बामने ने इंडियन एक्सप्रेस से बात की और जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने वाली है।
उन्होने कहा, ''मैंने इस सफर मजे लिए हैं। ये काफी अलग अनुभव था। भले ही मैं अंतर्मुखी हूं, फिर भी मुझे बहुत मजा आया। साथी घरवालों ने मुझसे कहा कि अगर मैं शो में रहना चाहती हूं, तो मुझे कुछ करना होगा, भले ही वह लड़ाई ही क्यों न हो। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकी। इसके बाद मैने काफी कोशिश की लेकिन योगदान ना दे पाने के कारण मुझे घर से बेघर कर दिया गया।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
मुस्कान के शो से बाहर होने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वो सीधी साधी है और बिग बॉस के घर के डिजर्व नहीं करती है। किसी ने कहा कि अच्छे लोगों को ही जिताना चाहिए। किसी का कहना है, बिग बॉस में टिके रहने के लिए लड़ना जरूरी है। एक ने लिखा, वो इस शो के लायक नहीं थी। इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैँ। हालांकि मुस्कान बामने ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











