..................... Bigg Boss 18 Muskan Bamne Cried In Salman Khan Show Difficult To Stay Her In The House Anupamaa - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18: अनुपमा की 'बेटी' का सलमान खान के शो में 4 दिन में हुआ बुरा हाल, रोती-बिलखती आईं नज़र

Muskan Bamne Bigg Boss 18

Muskan Bamne Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 कुछ ही दिन पहले शुरू हुआ है और अब कंटेस्टेंट के धीरे-धीरे असली चेहरे भी सामने आने लग गए हैं। इसी बीच 'अनुपमा' एक्ट्रेस मुस्कान बामने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल उनकी उम्र सिर्फ 17 साल की है और इसके बावजूद भी वह शो में एडजस्ट करने की कोशिश कर रही है।

भले ही मुस्कान शो में हंसी खुशी आई थी। लेकिन अब उनको अकेलापन खाए जा रहा है और हाल ही में एक वीडियो में खुलासा हुआ कि वह बिग बॉस के सामने अपने दिल का हाल बयां करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बिग बॉस के सामने रोती हुई नजर आ रही है और उनको समझ नहीं आ रहा था कि वह इस घर में अकेले कैसे रहेंगी।

वीडियो में मुस्कान को कहते हुए देखा जा सकता है कि "पता नहीं था कि अकेले यहां पर कैसे रहूंगी और क्या करूंगी। मैं अभी भी कोशिश कर रही हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा। अब मुझे ऐसा लग रहा है कि कोई बात करने के लिए नहीं है।" तब बिग बॉस ने मुस्कान से सवाल किया कि किसी तरीके की मदद चाहिए? तब उन्होंने कहा कि फैमिली से बात हो सकती है तो बिग बॉस ने मना किया। तब मुस्कान ने फैमिली फोटो मांगी तो भी बिग बॉस में इंकार कर दिया।

हालांकि इससे पहले मुस्कान को घर में डोंकी के साथ में बैठे हुए देखा गया था। यहां तक कि शो में उनको किसी भी कंटेस्टेंट के साथ में ज्यादा बातचीत करते या फिर बैठे हुए देखा नहीं गया है। अब आगे यही देखने को मिलने वाला है कि आखिरकार मुस्कान शो में खुद को कैसे संभाल पाती है। क्या वह है इस शो में टिक पाएंगी?

वही वायरल हो रही है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एडवोकेट गुणरत्न भी शो में अकेले बैठे हुए नजर आते थे। लेकिन अब वह भी शो में बवाल करने लग गए हैं। वायरल हुए प्रोमो वीडियो में साफ उनका गुस्सा देखने को मिल रहा है। दरअसल बिग बॉस ने तीन कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और ईशा को कहा कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को जेल भेज सकते हैं। तीनों ने गुणरत्न का नाम लिया तो यह सुनते ही एडवोकेट आग बबूला हो गए।

Read more about: bigg boss 18 muskan bamne
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X