BIGG BOSS 18: गधराज को शो में रखना पड़ा मेकर्स को भारी, बिग बॉस के घर से निकालकर सौंप PETA को

BIGG BOSS 18: बिग बॉस 18 जब से ऑन एयर हुआ है तब से ही सुर्खियों में है। शो में आए दिनों उतार चढ़ाव देखे जाते हैं। कभी घरवालों के बीच में जमकर बहस होती है तो कभी सलमान खान कंटेस्टेंट की फटकार लगाते नजर आते हैं।
बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में इंसान ही नहीं बल्कि 19वें कंटेस्टेंट के रूप में गधराज को घर के अंदर लाया गया था, मेकर्स को भले ही यह टीआरपी लेने का नया तरीका लग रहा हो, लेकिन उनके इस नए आइडिया ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है।
गधे को शो में रखने की वजह से मुसीबत में फंसे मेकर्स
दरअसल गधराज 24 घंटे में कई बार शो में दिखाया जाता है। वहीं एक जानवर को शो में लेकर आने पर पशु कल्याण संगठन PETA ने नाराजगी जाहिर की। पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स PETA ने शो के मेकर्स को एक लेटर भेजा। जिसमें उन्होंने गधाराज को शो से बाहर निकालने निकालने की अपील की थी।
PETA ने लिखा था लेटर
सलमान खान के शो में एक जानवर के होने पर PETA ने दुख जताते हुए कहा था कि 'हमें बिग बॉस के घर में गधे को रखे जाने के कारण बहुत से परेशान लोगों की शिकायतें आ रही हैं। उनकी चिंताएं जायज हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।' वहीं आगे चिट्ठी में सलमान खान से यह अपील की गई है कि 'बतौर होस्ट और अपने स्टार पावर का इस्तेमाल करके वह उस गधे को संगठन को सौंप दें। जिसे दूसरे रेस्क्यू किए गए गधों के साथ रखा जा सके।'
बिग बॉस से घर से निकले गधाराज
वहीं बता दें PETA के इस आग्रह पर अब बिग बॉस की टीम ने फैसला लिया है कि गधराज को जल्द ही बिग बॉस के घर से बाहर निकालकर संगठन को सौंप दिया जाएगा। एक ऑफिशियल पोस्ट में लिखा गया है कि- 'हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिग बॉस की टीम से हमें खबर आई है कि वह गधे को रिहा कर रहे हैं। यह सफलता सभी के प्रयासों का प्रणाम है जिसने इस अभियान का समर्थन किया और हमारे साथ शामिल हुए। हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।'


Click it and Unblock the Notifications











