Bigg Boss 18- कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को कहा 'वुमनाइजर', थप्पड़ मारने की धमकी दी!

Avinash Mishra Kashish Kapoor Fight- बिग बॉस 18 इस वक्त चर्चा में है। जैसे जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है घर में तनाव और मस्ती काफी बढ़ रही है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कशिश कपूर को अविनाश मिश्रा से भिड़ते देखा जा सकता है।
इस दौरान कशिश कपूर ने अविनाश मिश्रा को वुमनाइजर तक कह डाला है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसको देखकर हैरान हैं। कशिश कपूर अक्सर अविनाश को लेकर चर्चा में रहती हैं।
कैसा है वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा दिख रहे हैं। कशिश कह रही हैं, 'तुमने एक स्टेटमेंट पास की थी मेरे बारे में उसका क्या मतलब था।'अविनाश- ''आप आईं थीं मेरे पास मैं नहीं आया हूं।''
कशिश- ''आपकी ये स्टेटमेंट डेरोगेटरी है अविनाश। आपको डेरोगेटरी का मतलब समझ में आता है? आपको वुमनाइजर बोला आपकी इगो पर लग गया। आपने बोला कि आप मेरे पास एंगल के लिए आईं थीं, मेरा और आपका कोई एंगल ही नहीं है।'' इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है।
इसके अलावा कशिश ने अविनाश को थप्पड़ मारने वाली बात भी कही थी। कशिश ने कहा था कि, ''अबे थप्पड़ पड़ेगा, तू ऋतिक रोशन नहीं है।'' अब कशिश का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। लोगों के रिएक्शन भी इस पर सामने आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''इसलिए पीछे पड़ी थी अविनाश के।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा.. दोनों ने चाहत के कैरेक्टर पर बोला था।'' एक ने लिखा, ''औरतबाज चोमू अविनाश।'' एक ने लिखा, ''आप आई थी कितनी गलत बात है अविनाश को लगता है कि वह सबसे सेक्सी आदमी है यार, होश में वापस आ जाओ।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
आप देखिए ये वीडियो..
Tu #HrithikRoshan nahin hai Saaley !!!!
— 💞 🄰🄽🅄 🅅🄸🄱🄴🅉 (@biggbossbuzz___) December 23, 2024
Hahaha #KashishKapoor ne kya Pol kholi #AvinashMishra ki #EishaSingh ka round muunh aur sujjh gaya 😜😜
Both were flirting happily Bekaar mein Avi ne Kashish ko trigger kiya !!!!#BB18 #BiggBoss18 #BiggBoss18onJioCinema pic.twitter.com/6sXA0Wb8Yh


Click it and Unblock the Notifications











