BIGG BOSS 18: जर्नलिस्ट के सवालों से घिरे कंटेस्टेंट, रजत दलाल की लगाई क्लास, बोले- भगवान से डर है की नहीं...

BIGG BOSS 18

BIGG BOSS 18: बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। घर में आए दिनों बहस और जमकर हंगामे देखने को मिलते हैं। कभी घर में घरवालों के बीच कहासुनी हो जाती है तो कभी सलमान खान कंटेस्टेंट पर अपनी भड़ास निकालते नजर आते हैं।

बता दें कि फिनाले का समय नजदीक आ रहा है और बिग बॉस को टॉप 7 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। यहां तक पहुंचने में सभी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अभी यह सफर घरवालों के लिए आसान नहीं होने वाला है। जी हां, हाल ही में घर में घरवालों का आमना-सामना जर्नलिस्ट से हुआ। पत्रकारों ने घरवालों से कई तीखे सवाल किए और इन सवालों को सुन घरवालों के होश उड़ गए।

जर्नलिस्ट के सवाल सुन उड़े रजत दलाल के होश
कभी चुम दरंग पर निशाना साधा गया तो कभी शिल्पा की कंफ्यूजन के बारे में पूछा गया। इतना ही नहीं विवियन से कई तीखे सवाल किए गए तो बख्रसा रजत दलाल को भी नहीं गया जी हां, फिल्मीबीट के जर्नलिस्ट ने रजत दलाल से कई सवाल किए। हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि जर्नलिस्ट रजत दलाल से पूछते हैं कि 'आप में इतना कॉन्फिडेंस कहां से आता है ? जब आप लोगों को बोल देते हैं कि चीर दूंगा फाड़ा दूंगा, बाहर मिल तो बताता हूं। अभी भी आप धमकियां देते नजर आते हैं। भगवान से डर है कि नहीं ?' बता दें कि जर्नलिस्ट से इस सवाल को सुन रजत दलाल के होश उड़ जाते हैं।

इस दिन होगा ग्रैंड फिनाले
आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 18 का फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है। फिनाले के कुछ ही दिन बचे हैं। बता दें कि यह ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी रात 9 बजे कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस सीजन 18 का फिनाले कम से कम 3 घंटे चलने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X