Bigg Boss 18 की हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी का होटल रूम का हुआ वीडियो वायरल, इस तरह मुंह छिपाती आईं नजर

bigg boss 18

Hema Sharma Viral Video: बिग बॉस के घर में जाते ही सुर्खियों में आ जाने वाली हेमा शर्मा शो में जाने से पहले भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। बता दें कि हेमा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके वीडियो आते ही वायरल हो जाते हैं। लोग उन्हें उनके डांसिंग स्टाइल और उनकी अदाओं के लिए उन्हें याद करते हैं। यही वजह है कि यूजर्स ने उन्हें वायरल भाभी का टैग दे दिया है।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं हेमा उर्फ वायरल भाभी
हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिनों अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर वाहवाही बटोरती हैं। वहीं जब से हेमा बिग बॉस के घर में गई हैं तब से तो उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। हर कोई इंस्टा पर हेमा को सर्च कर रहा है। ऐसे में हेमा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा शर्मा होटल के कमरे में बैठी नजर आ रही हैं।

होटल के कमरे से वायरल हुआ हेमा का वीडियो
वायरल हो रहे हेमा शर्मा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ब्लैक कलर की खूबसूरत नाइट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही वह हाथ में फोन लिए होती हैं और वह गाना-गाना शुरू कर देती हैं कि अगर आए कोई रस्ते में होटल इसके बाद वह कहती हैं कि होटल नहीं तो पिक्चर ले चलो। बात दें कि इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही हेमा कैप्शन में लिखती हैं- मैं होटल में हूं आ जाओ।

हो चुका है सलमान खान के साथ विवाद
एक बार साइड रोल के लिए हेमा शर्मा दबंग 3 के शूट के लिए पहुंची थीं। उन्होंने शूट तो कर लिया, लेकिन सलमान खान से नहीं मिल पाईं। ऐसे में जैसे ही उन्होंने सलमान खान को देखा वह भागती हुई उनकी वैनिटी में जाने लगीं, लेकिन सलमान खान की टीम उन्हें बाहर निकाल देती है। इसके बाद हेमा का उनकी टीम के साथ जमकर विवाद हो गया था। इसके बाद हेमा ने कहा था कि वह इस हादसे के बाद कई रातों तक सो नहीं पाई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X