Bigg Boss के घर से निकलते ही वायरल भाभी ने किया इस भोजपुरी गाने पर डांस, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

hema Sharma aka viral Bhabhi

Hema Sharma aka viral Bhabhi dance on Bhojpuri song: बिग बॉस सीजन 18 की कंटेस्टेंट हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी बिग बॉस के घर से बहुत जल्दी बेघर हो गई थीं जिसका उनको काफी मलाल भी था, लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद हेमा शर्मा जमकर पॉपुलेरिटी बटोर रही हैं।

वायरल हो रहा हेमा शर्मा के ये वीडियो
जी हां, वायरल भाभी उर्फ हेमा शर्मा इन दिनों जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। वह कभी तो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी वह अपनी बयानों की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनके लेटेस्ट डांस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर हेमा शर्मा उर्फ वायरल भाभी के ठुमकों ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

वायरल भाभी के डांस ने मचाया धमाल
हाल ही में हेमा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा शर्मा नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह पैपराजी के साथ मिलकर भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'लगावे जब लिपिस्टिक' पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही हैं। हेमा शर्मा के डांस को देख पैपराजी भी जमकर तालियां बजा रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
हेमा शर्मा के इस डांस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपका डांस तो दिल जीत लेता है तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आपके जैसा कोई नहीं।

सलमान खान संग कॉन्ट्रोवर्सी में फंस चुकी हैं हेमा
दरअसल हेमा दबंग की शूटिंग के लिए गई थीं जहां वह सलमान खान के साथ एक तस्वीर चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के बॉडीगॉर्ड ने उन्हें सलमान से मिलने ही नहीं दिया। जिसके बाद दोनों में बहस हो गई। वहीं हाल ही में हेमा का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहती हैं कि- 'कहा जाता है कि जिसने सलमान खान से पंगा लिया उसके करियर की लग गई, लेकिन मैंने हिस्ट्री बना दी है मेरा करियर ऐसा बनेगा जो आज तक ना किसी का बना है और ना बनेगा।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X