Bigg Boss 18 की वायरल भाभी ने किया विद्या बालन को फेल, खेत में 'ऊ ला ला' पर कर डाला ऐसा डांस, देखें वीडियो

Hema Sharma Viral Video: बिग बॉस के घर में धूम मचाने गई हैं हेमा शर्मा। जी हां, हेमा शर्मा को लोग वायरल भाभी के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि हेमा शर्मा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह आए दिनों अपने डांस वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर धूम मचा देती हैं। उनके जबरदस्त डांस वीडियोज़ की वजह से हेमा शर्मा को लोगों ने वायरल भाभी का टैग दिया है।
वायरल हुआ हेमा का ये वीडियो
जब से हेमा शर्मा ने बिग बॉस के घर में कदम रखा है सभी उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि ये वायरल भाभी हैं कौन। उनके इंस्टा हैंडल को भी लोग जमकर फॉलो कर रहे हैं। वहीं हेमा के इंस्टा हैंडल पर उनके द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा शर्मा विद्या बालन के पॉपुलर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
ऊ ला ला गाने पर मचाया धमाल
हेमा शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा खेत में घास लेकर जा रही होती हैं, लेकिन इतने में ही वह विद्या बालन के मोस्ट पॉपुलर गाने ऊ ला ला पर ऐसा जबरदस्त डांस करती हैं कि लोगों की तो आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। हर कोई हेमा के अंदाज और उनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है आपने तो विद्या बालन को भी फेल कर दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा मानना पड़ा बात तो है आप में।
विवाद में फंस चुकी हैं हेमा
हेमा एक बार सलमान खान की टीम के साथ विवाद में फंस चुकी हैं। दरअसल दबंग 3 में हेमा शर्मा नजर आई थीं, लेकिन हेमा का शूट सलमान खान के साथ नहीं हुआ था। वहीं जैसे ही हेमा सलमान खान को देखती हैं वह भागती हुई उनके पास जाती हैं, लेकिन सलमान खान की टीम उन्हें बाहर निकाल देती है। इसके बाद हेमा का उनकी टीम के साथ जमकर विवाद हो हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











