..................... Bigg Boss 18 Gunaratna Sadavarte entering salman khan house stay with donkey in house who is Gunaratna Sadavarte - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18: कौन हैं Gunaratna Sadavarte, जो Salman Khan के बिग बॉस में रहेंगे अपने गधे के साथ

Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18

Gunaratna Sadavarte Bigg Boss 18: सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस के 18वे सीजन के साथ फिर से बतौर होस्ट वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही शो को लेकर कुछ नया और धमाकेदार होने के की एक्साइटमेंट हर बार ही फैंस में बनी रहती है। इस बार फिर से शो के कंटेस्टेंट से लेकर थीम और प्रीमियर को लेकर हर कोई सुपर एक्साइटेड है।

ऐसे में इस बार एक ऐसे अनोखा कंटेस्टेंट शो में शिरकत करता दिखाई देने वाला है जो कि अपने साथ साथ अपने गधे को भी घर के अंदर लेकर जाने वाला है। ये कंटेस्टेंट है एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते। बताया जा रहा है कि गुणरत्न सदावर्ते जब तक बिग बॉस के घर में रहेंगे तब तक उनका गधा Max भी उनके साथ बिग बॉस के घर में ही रहेगा। आइए अब आपको बताते हैं कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते...

गुणरत्न सदावर्ते महाराष्ट्र के मशहूर वकील है। वकील के साथ साथ वो मजदूरों का स्वतंत्र संगछन शुरू कर मजदूर नेता भी बन गए। इसके साथ ही चर्चा इस बात की भी है कि गुणरत्न सदावर्ते इस बार होने वाले विधानसभा चुनावों में भी उतर सकते हैं। बिग बॉस के घर नें जाने का कंफर्मेशन खुद गुणरत्न सदावर्ते ने मीडियो को दिए इंटरव्यू में किया है।

इंटरव्यू में गुणरत्न सदावर्ते से पूछा गया कि क्या वो सलमान खान के सामने दबाव महसूस करेंगे, तब उन्होंने कहा, "हमारा नाम ही कॉफ़ी है, हम गुण रतन हैं, एक गुण रत्न, लाख गुण रत्न। लोग डरते हैं मुझसे, मैं बात करता हूँ डंके की चोट की।"

सदावर्त ने ये भी कहा कि लोग मुझसे डरते हैं, "जब तक प्रकृति नहीं कहेगी मैं बिग बॉस के घर में रहूंगा। इसके अलावा, सदावर्ते हमेशा शीर्ष पर रहता है, यह वह व्यक्ति है जो हमेशा विजेता होता है। उन्होंने यह भी कहा, ''मैं बिग बॉस के घर में जाकर उन्हें चश्मा देने जा रहा हूं।'' गुणरत्न सदावर्ते ने भारतीय संविधान में पीएचडी किया हुआ है। इन्होंने कई सारे कानूनी मुद्दो पर बहस की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X