BIGG BOSS 18 GRAND FINALE: ये हैं बिग बॉस 18 के TOP 6 फाइनलिस्ट, जानें जीत की रेस में कौन है आगे

BIGG BOSS 18 GRAND FINALE: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 का आज ग्रैंड फिनाले है और सभी की नजरें इसी पर टिकी हैं कि आज का विनर कौन बनने वाला है। बता दें कि फाइनलिस्ट की रेस में 6 नाम सामने आ रहे है। जो हैं विवियन डीसेना, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और चुम दरांग। चलिए जानते हैं इन फाइनलिस्ट के बारे में कैसा था इनका करियर और क्या जुड़े हैं विवाद।
विवियन डीसेना
आपको बता दें कि फाइनलिस्ट की रेस में विवियन का नाम पहला है। वहीं उनके फैन भी चाहते हैं कि इस बार की ट्रॉफी विवियन ही लेकर जाएं। बता दें कि उज्जैन में जन्में विवियन ने साल 2008 से 'कसम से' सीरियल से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने मधुबाला सीरियल से अपनी खास पहचान बनाईं। सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की', 'सिर्फ तुम' और 'उड़ारियां' जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि विवयन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने नूरन अली के लिए अपनी पहली पत्नी वाहबिज दोराबाजी को धोखा दिया था। बताया जाता है कि विवियन ने अपना धर्म भी परिवर्तन किया था। जिस वजह से वह ट्रोल हुए थे।
करणवीर मेहरा
करणवीर मेहरा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। इसके अलावा करण को बिग बॉस के विनर का मजबूत दावेदार भी माना जा रहा है। करण और विवियन का मनमुटाव काफी सुर्खियों में रहा। दोनों शो के बाहर काफी अच्छे दोस्त थे लेकिन घर के अंदर दोनों में तीखी तकरार देखी गई।
रजत दलाल
अपनी शानदार पर्सनालिटी और अपने बेबाक अंदाज की वजह से रजत का नाम सुर्खियों में रहा है। हाल ही में एल्विश यादव भी रजत को सोपर्ट करने आए थे। फरीदाबाद के रहने वाल रजत कई बार विवादों से घिर चुके हैं। उनपर रैश ड्राइविंग करने का भी आरोप लग चुका है। घर में भी वह कई बार लड़ते झगड़ते नजर आए हैं।
अविनाश मिश्रा
अविनाश ने बिग बॉस में अपने खास अंदाज से सभी का दिल जीता है। अविनाश को जनता से भी प्यार मिला है। वह ये रिश्ते हैं प्यार के, मीठा खट्टा प्यार हमारा, और नाथ सीरियल में नजर आ चुके हैं। फिलहाल तो उनकी शानदार पर्सनालिटी लोगों का दिल जीत लेती है।
ईशा सिंह
एक्ट्रेस ईशा सिंह का नाम भी फाइनलिस्ट की रेस में आगे है। बता दें कि ईशा सिंह विवियन के साथ काम कर चुकी हैं सिर्फ तुम सीरियल में दोनों साथ नजर आ चुके हैं। उन्होंने साल 2015 से अपना करियर इश्क का रंग सफेद से शुरू किया था। अब देखना होगा कि क्या ईशा यह शो जीत पाएंगी या नहीं।
चुम दरांग
चुम दरांग एक मॉडल के साथ ही एक एक्ट्रेस भी हैं। वह गंगुबाई काठियावाड़ी, बधाई दो जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि चुम का बिग बॉस में सफर काफी शानदार रहा है। अब देखना होगा कि वह ट्रॉफी जीत पाती हैं या नहीं।
इतने बजे देख सकते हैं बिग बॉस का शो
19 जनवरी को होने वाले बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को आप कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। जो रात के 9 बजे से शुरू होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार का ग्रैंड फिनाले 3 घंटे से भी ज्यादा चल सकता है। वहीं इसके अलावा अब जियो सिनेमा पर भी ग्रैंड फिनाले देख सकते हैं। इस बार शो में कई सितारे शिरकत करने वाले हैं। साथ ही बॉग बॉस कंटेस्टेंट का धमाकेदार डांस आपके होश उड़ा देगा।


Click it and Unblock the Notifications











