Bigg Boss 18 का प्रोमो आया सामने, होस्ट Salman Khan की आवाज सुनकर फैंस के कलेजे को पड़ी ठंडक!

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Promo: बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के रूप में कदम रखने के बाद, सलमान खान बिग बॉस सीजन 18 के होस्ट के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने शो के नए सीजन का टीजर जारी किया और फैंस उस टीजर को देखकर फूले नहीं समा रहे।

Bigg Boss में सलमान की वापसी

इस टीजर के सामने आते ही इस बात का भी खुलासा हो गया कि सलमान खान इस बार भी इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो के होस्ट होने वाले हैं और इस खबर ने एक्टर के फैंस का दिल खुश कर दिया है।

Bigg Boss 18 का Teaser

बिग बॉस 18 का जो टीजर सामने आया है, उसमें एक ग्राफिक चलती घड़ी दिखाई गई है, जिसके बाद बिग बॉस की फेमस आंख दिखाई गई है। जैसे ही ग्राफिक्स आगे चलता है, बैकग्राउंड में एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है, 'बिग बॉस देखेंगे घरवालों का भविष्य, अब होगा टाइम का तांडव।'

टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "होगी एंटरटेनमेंट की पूरी इच्छा जब टाइम का तांडव लेकर आएगा बिग बॉस में एक नया ट्विस्ट। क्या आप सीजन 18 के लिए तैयार हैं?" कैप्शन के बाद कई हैशटैग और सलमान खान के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया गया। टीजर से यह आइडिया मिलता है कि लेटेस्ट सीजन में समय की बड़ी भूमिका होगी। हालांकि, पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Salman Khan के फैंस हुए खुश

सलमान खान के इस ऐलान से उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान! मैं बहुत एक्साइटेड हूं।' एक और यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'वाह, वाह, तांडव का इंतजार नहीं कर सकता।' एक यूजर ने कमेंट में लिखा था, 'आखिरकार सलमान खान आ रहे हैं, आखिरकार सलमान सर वापस आ गए हैं और असली बिग बॉस वापस आ गया है।'

इससे पहले, सलमान खान के फैंस तब निराश हुए थे जब बिग बॉस ओटीटी 3 के पोस्टर से उनके नाम को हटा दिया गया था। आखिरकार, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने शो में सलमान की जगह ली। हालांकि, फैंस को सलमान खान की कमी खल रही थी।

Read more about: bigg boss 18 salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X