..................... Bigg Boss 18 first eviction this contestant get evicted on first weekend ka war salman khan show - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 से हुआ पहला एविक्शन, सलमान खान के घर से सबसे पहले बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 First Elimination

Bigg Boss 18 First Elimination: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 6 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। जहां शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट काफी दिलचस्प रही है तो वहीं ऐसे में अब पहला एविक्शन भी हो चुका है। इस सीजन में टीवी, साउथ और बॉलीवुड स्टार्स लेकर वकील और राजनेता पहुंचे हैं।

शो से एक कंटेस्टेंट बेघर हो चुका है। आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस 18' से पहला एविक्श किसका हुआ है इसका शो पर क्या असर पड़ेगा। कंटेस्टेंट के नाम से पहले आपको बता दें कि इसने घर में आते ही बिग बॉस मेकर्स की नाक में दम कर दिया था और काफी विवाद भी खड़ा कर दिया था।

शो पहले वीकेंड का वार तक पहुंच गया है। इसी बीच 'बिग बॉस 18 खबरी' के इंस्टाग्राम पेज पर शो के पहले एविक्शन को लेकर जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, 'बिग बॉस 18' से पहले सप्ताह में डंकी यानी गधराज का सफर खत्म होने वाला है। इस तरह से ये पहले वीक का एविक्शन होगा। इस एविक्शन को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बताते चलें कि शो में एक गधे को रखने को लेकर काफी बवाल हुआ था।

'बिग बॉस 18' से गधराज के एविक्शन पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत गलत हुआ है, टॉप 5 आना बनता था।' एक यूजर ने लिखा है, 'ये बेचारा बिना नॉमिनेट के एविक्ट हुआ।' एक यूजर ने लिखा है, 'हम तो सोच रहे थे ये विनर बनेगा।' एक यूजर ने लिखा है, 'बेस्ट कंटेस्टेंट को एविक्ट कर दिया पहले वीक में, ये अनफेयर है बिग बॉस।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X