..................... Bigg Boss 18 First Confirm Contestant Kritika malik to enter salman khan house after OTT - Hindi Filmibeat

BB 18 Confirmed Contestant: OTT के बाद अब सीजन 18 में दिखेगी ये हसीना, पति और सौतन का छोड़ा साथ

Bigg Boss 18 Kritika Malik

Bigg Boss 18 First Confirmed Contestant: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के बाद अब हर किसी को बिग बॉस सीजन 18 का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। शो को लेकर काफी अप्डेट्स सामने आ रहे हैं। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी फैंस कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है जो कि आपको थोड़ा सा हैरान कर सकता है।

दर्शकों को शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, इनमें एक जाना-पहचाना चेहरा भी शामिल होगा, जो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में शामिल था। बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो चुका है। सना मकबूल इस सीजन की विजेता बन चुकी हैं। ऐसे में अब फैंस बिग बॉस के टीवी वर्जन के लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी शो को आने में वक्त है।

बिग बॉस टीवी की दुनिया का एक विवादित शो है। फिर भी फैन फॉलोइंग के मामले में ये बाकी रियलिटी शोज से आगे है। अब बिग बॉस का अपकमिंग सीजन 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसके पहले कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आई है।

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की चर्चित कंटेस्टेंट कृतिका मलिक ओटीटी के बाद अब टीवी वर्जन में भी नजर आ सकती हैं। इस खबर की कन्फर्मेशन खुद कृतिका ने दी है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। कृतिका मलिक ने अपना नया व्लॉग जारी किया है, जिसमें उनके साथ पायल मलिक भी हैं। वीडियो में दोनों ने कहा कि कृतिका अब बिग बॉस 18 में भी शामिल होने जा रही हैं।

पायल मलिक और कृतिका मलिक व्लॉग में कृतिका के नाम के पोस्टर लगवाने की बात कर रही हैं, जिसमें लिखा है कि वो बिग बॉस 18 में भी शामिल होने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के व्लॉग का ये पार्ट वायरल हो रहा है। बिग बॉस 18 को लेकर कृतिका मलिक भले सातवें आसमान पर हो, लेकिन शो के फैंस को उनका शामिल होना बिल्कुल पसंद नहीं आया। और कमेंट कर उन्होंने एतराज जताया।

Read more about: bigg boss 18 kritika malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X