Bigg Boss 18 Finale: क्या सिकंदर की कास्ट सलमान खान के साथ बनेगी मच अवेटेड शाम का हिस्सा ?

By Filmibeat Desk
bigg boss 18 sikandar salman khan

Bigg Boss 18 Finale- साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर के बारे में चर्चा अब तेज़ हो गई है, खासकर जब से ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फैंस फिल्म के एक्शन सीन्स और धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक से हैरान हैं।

अब इस एक्साइटमेंट में और भी इज़ाफा होने वाला है, क्योंकि अटकलें हैं कि सिकंदर की टीम बिग बॉस सीजन 18 के ग्रैंड फिनाले में फिल्म का प्रमोशन करने आएगी।

खबरों के मुताबिक, बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ सिकंदर की कास्ट और क्रू भी ग्रैंड फिनाले में शामिल होगी। ये फिनाले एक यादगार इवेंट होने वाला है, जिसमें मस्ती से भरे पल देखने को मिल सकते हैं।

फैंस को एक एनर्जी से भरी हुई शाम, हंसी-खुशी और सिकंदर की एक्शन से भरी दुनिया की झलकियां देखने का मौका मिलेगा। बता दें कि सलमान खान के फैंस इस दिन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट की गई और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो सलमान खान की बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद की मच-अवेटेड वापसी है। फिल्म अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक कहानी के साथ भारतीय सिनेमा का एक बड़ा इवेंट बनने के लिए तैयार है।

Read more about: bigg boss 18 sikandar salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X