Bigg Boss 18 Finale: रजत दलाल हुए शो से बाहर, बीबी हाउस को मिले टॉप 2 कंटेस्टेंट्स

bigg boss 18

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस का 18वां सीजन जल्द ही अपने विनर का ऐलान करने वाला है। इस बीच रजत दलाल शो से बाहर हो गए हैं और शो को टॉप 2 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। रजत दलाल के जाने के बाद शो में विवियन और करण ही बचे हैं।

टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा अब टॉप टू कंटेस्टेंट बन गए हैं। इन दोनों के बीच अब कांटे की टक्कर हो गई है। देखने वाली बाती यह है कि दोनों में से कौन इस सीजन का विनर बनेगा।

रजत दलाल का एलिमिनेशन एक बड़ा सरप्राइज है क्योंकि फिटनेस इंफ्लुएंसर की बीबी हाउस के बाहर बड़ी फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं, "बिग बॉस ओटीटी 2" के विजेता एल्विश यादव भी पूरे सीजन में रजत दलाल के प्रति अपने समर्थन के बारे में बेहद मुखर रहे हैं।

ग्रैंड फिनाले होने से पहले, YouTuber ने अपने फैंस से रजत दलाल को वोट करने की अपील की। ​​एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस से रजत दलाल को वोट करने के लिए कहा। कोई कसर नहीं छोड़ते हुए, उन्होंने रजत दलाल को ज्यादा से ज्यादा वोट देने वाले सभी को 101 iPhone 16 Pro Max गिफ्ट में देने का भी वादा किया।

यह देखते हुए कि रजत दलाल और एल्विश यादव दोनों के पास एक मजबूत फैन बेस है, इस लिहाज से इनके फैंस को "बिग बॉस 18" के टॉप टू फाइनलिस्ट में शामिल होने की उम्मीद थी।

Read more about: bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X