Bigg Boss 18 Finale: इन दो कंटेस्टेंट्स को मिले सबसे कम वोट, चूम और ईशा में से कट सकता है इनका पत्ता!

Bigg Boss 18 Finale: ग्रैंड फिनाले में बस कुछ ही घंटे बचे हैं, ऐसे में बिग बॉस 18 के खत्म होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने इस सीजन की शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब फैंस को विनर की ताजपोशी का इंतजार है।
जैसे-जैसे कॉम्पटीशन आखिरी पलों तक पहुंच रहा है, बिग बॉस 18 को अपने टॉप 5 दावेदार मिल गए हैं: विवियन डीसेना, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा और रजत दलाल। शो के इन आखिरी घंटों तक के वोटिंग के रुझान फिनिश लाइन तक एक कॉम्पटीटिव दौड़ की तस्वीर पेश कर रही है।
एक अनऑफिशियल वोटिंग ट्रेंड के हिसाब, चुम और ईशा नीचे बॉटम टू पर थे और इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में इन दोनों महिलाओं में से किसे सबसे कम वोट मिले हैं। कथित तौर पर, ईशा सिंह को शो में सबसे कम वोट मिले हैं। हालांकि, इससे उनके एलिमिनेशन और आज रात बीबी हाउस छोड़ने वाली पहली फाइनलिस्ट होने की खबरें आ रही हैं, लेकिन इस संबंध में कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
विवियन, रजत और करण के बीच यह कड़ी टक्कर है, जो इस समय शो में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले दावेदार हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज रात 9:30 बजे शुरू होने के साथ ही वोटिंग ट्रेंड में कोई बदलाव होता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











