Bigg Boss 18 की इस हसीना की Shehnaaz Gill से हुई तुलना, कॉपी करने के लगे आरोप, सुनाई आपबीती!

Yamini Malhotra On Comparison With Shehnaaz Gill: यामिनी मल्होत्रा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनको बिग बॉस 18 में देखा गया था। लेकिन फाइनल से कुछ ही दूर जाकर वह घर से बेघर हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि यामिनी मल्होत्रा अपनी खूबसूरती के अलावा अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते भी वायरल होती रहती हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले यामिनी मल्होत्रा को पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर देखा गया था। जहां पर वह काफी सारी बातें करते हुए नजर आई थी। इस दौरान यामिनी मल्होत्रा ने यह भी खुलासा किया था कि बिग बॉस के दौरान उनकी तुलना शहनाज गिल के साथ में की जा रही थी।
पारस छाबड़ा को वायरल वीडियो में रहते हुए देखा जा सकता है कि सीजन 13 के बाद ही बिग बॉस का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिला है। सीजन 13 का सिद्धार्थ शुक्ला और आसिफ बनना सब लोग चाह रहे हैं। इस पर यामिनी मल्होत्रा कहती है कि आप मुझ पर खुद ही कॉपी करने का दावा किया जा रहा है।
यामिनी मल्होत्रा आगे बात करते हुए कहती है कि "देखो मुझे शहनाज सच में बहुत पसंद है। वह बहुत ही क्यूटी पाई है। लेकिन बिग बॉस में मैं उसको कॉपी नहीं कर रही थी। लेकिन मैं खुद भी ऐसी ही हूं।" बाद में यामिनी मल्होत्रा भी पारस छाबड़ा से पूछता है कि मैं किस एंगल से शहनाज की तरह लगती हूं।
इस पर पारस छाबड़ा थोड़ा सा सोचते हैं और कहते हैं कि "तुम्हारी आंखें बिल्कुल हिना खान जैसी लग रही है और नीचे का बिल्कुल शहनाज की तरह दिखाई दे रहा है। कैसा लगता है जब शहनाज से लोग तुम्हारी तुलना करते हैं।" इस पर यामिनी मल्होत्रा कहती है कि "अगर मुझे शहनाज से कंपेयर करोगे तो मैं खुद पर घर महसूस करूंगी।"
बाद में पारस छाबड़ा कहते हैं कि हर कोई चाहता था कि शहनाज़ की तरह कोई आए और इसीलिए तो बिग बॉस वाले आपको लेकर आए थे। यामिनी मल्होत्रा कहती है कि सभी लोग चाहते थे कि शहनाज़ जैसी कोई आए और लेकिन जब मैं आई तो मुझ पर सभी लोग तोहमदे लगा रहे हैं। प्यार करो ना मुझे।


Click it and Unblock the Notifications











