BIGG BOSS 18 फेम कशिश कपूर के घर हुई चोरी, इतने लाख का कैश लेकर हाउस हेल्पर फरार

kashish Kapoor

बिग बॉस और स्पिल्ट्सविला जैसे शोज से अपनी पहचान बना चुकीं कशिश कपूर के घर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल एक्ट्रेस के घर पर चोरी हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस मामले में उनके हाउस हेल्पर का हाथ है। इसलिए कशिश के घर काम करने वाले सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। कशिश ने सचिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अलमारी से कथित 4 लाख रुपये की चोरी की है।

हाउस हेल्पर ने चुराए पैसे

बता दें कि कशिश ने 9 जुलाई को IPC धारा 306 के तहत सचिन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कुछ महीनों पहले ही सचिन को काम पर रखा था। बिहार के पूर्णिया से आई एक्ट्रेस कशिश फिलहाल तो मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रह रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सचिन को 5 महीने पहले काम पर रखा था। वह रोजाना 11 से 11:30 के बीच काम करने आता था और लगभग 1 बजे के करीब वह काम निपटा के लौट जाता था।

अलमारी से गायब थे इतने लाख

कशिश ने कहा कि उनकी अलमारी में कैश रखा हुआ था। जब उन्होंने 6 जुलाई को चेक किया तब उसमें पैस कम थे। लगभग 7 लाख के करीब उन्होंने पैसे रखे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें 9 जुलाई को अपनी मां को पैसे भेजने थे। इसलिए उन्होंने अलमारी में पैसे रख दिए थे। जिसमें मुझे सिर्फ 2.5 लाख रुपये ही मिले। बाकी 4.5 लाख रुपये अलमारी से गायब थे। उन्होंने पूरी अलमारी अच्छे से चेक की, लेकिन पैसे कहीं नहीं मिले।

जांच में जुटी पुलिस

एक्ट्रेस ने बताया कि जब इस बारे में उन्होंने सचिन से बात की तब वह बुरी तरह से डर गया। जब उनकी पॉकेट चेक करने की कोशिश की तो सचिन ने मना कर दिया। उसके बाद उनसे 50 हजार रुपये निकालकर दिए फिर वह वहां से भाग गया। एक्ट्रे्स ने बताया कि जब उन्हें इस बात का पता चला की बाकी के चार लाख भी उसी ने चुराए हैं तब उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया पुलिस फिलहाल अभी इस मामले की जांच कर रही है।

More from Filmibeat

Read more about: kashish kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X