Eisha Singh को मुंह पर बोला गया 'चुगली आंटी', दिया ऐसा जवाब की सन्न रह जाएंगे आप!

eisha singh bigg boss 18

Eisha Singh Chugli Aunty- बिग बॉस 18 का पूरा सीजन शानदार रहा है और लंबे समय के बाद ऐसा लग रहा था कि टक्कर जोरदार है। अंत तक कोई ये अंदाजा नहीं लगा पाया है कि विनर कौन होगा।

इस सीजन में सबको अलग अलग नामों से पुकारा गया और ऐसे में ईशा सिंह को लेकर भी एक नाम चर्चा में रहा है। पूरा सीजन ऐसा कहा गया कि वो चुगली करती हैं और कोनों में जा जाकर बातें करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर से बाहर आने के बाद भी ईशा सिंह को इसका सामना करना पड़ रहा है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी ने सवाल पूछते हुए उनको चुगली आंटी कह डाला। इसके बाद ईशा सिंह का जो रिएक्शन था वो कमाल का था औ लोग इसको लेकर कई तरह बातें कर रहे हैं।

हो रहीं हैं ट्रोल

वायरल हो रहे वीडियो में वो पैपराजी से बातें कर रहीं थीं और इस दौरान पैपराजी में से किसी ने कहा, ''रजत दलाल को लेकर लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं, आप उनको भाई जैसा मानती हो।'' ईशा ने कहा, ''रजत भाई जैसा मानती नहीं हूं, भाई ही है वो मेरे।'' पैपराजी- ''लोग आपको चुगली आंटी बोल रहे हैं।''

ईशा- चुगली आंटी बोल रहे? ''अब मैं क्या बोल सकती हूं, कुछ ना कुछ तो नाम देंगे ही यार। मैं बिग बॉस से निकली मुझे जो चीजें लगी कि इसपर काम करना चाहिए तो मैने उसपर काम किया। अब मैं एक बदली हुई इंसान हूं।'' ईशा सिंह का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

रजत दलाल को बनाया भाई

इस सीजन में कई रिश्ते बने थे और उनमें से एक ईशा सिंह और रजत दलाल का रिश्ता है। बता दें कि ईशा सिंह को रजत दलाल ने बहन बना लिया था और पूरे सीजन यही चलता था। फिलहाल सीजन खत्म हो चुका है और दोनों के फैंस बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: eisha singh bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X