Bigg Boss 18 की इस एक्ट्रेस ने की चोरी-छुपे सगाई? बोलीं- हम फैन्स से क्यों छुपाएंगे...

Eisha Singh Break Silence Om Engagement Rumours: ईशा सिंह को सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में देखा गया था। हालांकि शो से बाहर आने के बाद अब वह एक बार फिर से अपने काम में बिजी हो चुकी है। अब जल्दी ही उनका एक नया गाना भी रिलीज होने वाला है और इसमें उनको अविनाश मिश्रा के साथ में देखा जाने वाला है। इस गाने में दोनों साथ में रोमांस करते नजर आएंगे।
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में यह भी खबर सामने आई थी कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही दावा किया गया कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। लेकिन अब ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा के साथ रिश्ते को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा कर दिया है।
ईशा सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अपने हाथ में किसी भी तरीके की कोई अंगूठी नहीं देख रही हूं। इसका मतलब तो यही है कि मेरी कोई भी सगाई नहीं हुई है। अगर मैं सगाई करूंगी तो फैन्स से क्यों छुपाऊंगी। अविनाश और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब हमने सगाई की खबर सुनी तो हमें भी हंसी आ गई थी।"
ईशा सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैने कहा कि हमारी सगाई हो गई है और हमें पता ही नहीं चला। हमें हमारी सगाई में किसी ने इनवाइट ही नहीं किया। ये सभी खबरें पूरी तरीके से बकवास है। पता नहीं लोग ऐसी अफवाह क्यों उड़ा देते हैं। इसको सुनने के बाद में तो मेरी हंसी अभी भी नहीं रुक रही है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के दौरान ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बहुत ही बेहतरीन दोस्ती देखने के लिए मिली। दोनों को काफी करीब भी देखा गया। हालांकि शो से बाहर आने के बावजूद भी दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। लेकिन हमेशा दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। अब दोनों ने इस सगाई की खबर को भी बकवास कह दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











