मंदिर के बाहर खड़े होकर कैमरामैन का इंतजार कर रही थी एक्ट्रेस, एक शख्स ने तीन बार आकर गलत तरीक से छुआ और फिर..

Edin Rose

Edin Rose Video: बिग बॉस 18 की फेम एडिन रोज, जो फिलहाल दिल्ली में हैं, उन्होंने हाल ही में उनके साथ हुई एक डरावनी घटना के बारे में बताया, जिसे जानकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए। सुबह 7 बजे मंदिर के बाहर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो काफी परेशान हो गईं।

अनजान शख्स ने एक्ट्रेस को छेड़ा

एडिन ने बताया कि वो अपने फोटोग्राफर का इंतजार कर रही थीं, जो समय से 10 मिनट लेट था और खुद को सेफ महसूस करने के लिए मंदिर के बाहर खड़े रहने का फैसला किया। एडिन ने कहा कि भले ही वह पूरी तरह ढकी हुई थीं, एक आदमी उनके पास आया, उनसे तीन बार टकराया, प्यार भरे गाने गाया और उनके साथ गलत तरीके से छूने लगा। एडिन ने इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया।

'मुझे तीन बार छुआ'

वीडियो में एडिन कहती हैं, "ये दिल्ली की सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। मैं पूरी तरह ढकी हुई थी और मंदिर के सामने खड़ी थी। ये आदमी मुझसे तीन बार टकराया और छुआ, वो भी प्यार भरे गाने गाते हुए।" उन्होंने आगे कहा, "वह मुझे पहचानता भी नहीं। आप जानते हैं कि मैं इस आदमी का कितना बुरा कर सकती थी, लेकिन मैंने खुद को शांत रखा।"

इसके बाद, एडिन मंदिर के अंदर एक आदमी के पास मदद मांगने गईं और उसे घटना के बारे में बताया। वहां उन्होंने पूछा, "क्या मैंने कुछ गलत कपड़े पहने थे? मैं पूरी तरह ढकी हुई थी। फिर उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?"

एडिन के फोटोग्राफर ने उस शख्स को मारा

कुछ देर बाद, एडिन के फोटोग्राफर को उस आदमी को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, और वह बार-बार कह रहा था, "मारो, गलती मेरी थी।"

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 18 viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X