शेफाली जरीवाला के बाद अब एक और बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने हार्ट अटैक की खबर आई सामने, बताया खौफनाक एक्सपीरिएंस

Shrutika Arjun Heart Attack Experience: 'बिग बॉस 18' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन ने हाल ही में अपने एक डरावने एक्सपीरिएंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीन लेने के बाद उन्हें अपने जीवन की सबसे खराब स्थिति का सामना करना पड़ा, जो उनके लिए बच्चे के जन्म से भी ज्यादा तकलीफदेह था।
पॉडकास्ट में शेयर किया एक्सपीरिएंस
श्रुतिका, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कोविड वैक्सीन ली, तो उसके बाद उनकी हालत बेहद खराब हो गई। उन्होंने कहा- 'मैंने भी एक वैक्सीन ली थी। हो सकता है यह सब वैक्सीन की वजह से हुआ हो या नहीं, लेकिन उस रात मुझे जो हालत झेलनी पड़ी, वो कोविड से भी ज्यादा भयानक थी। मैं उस समय 30 साल की थी और उस उम्र में कोई मरना नहीं चाहता। मेरी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी लेकिन वैक्सीन के बाद की तकलीफ मेरे बच्चे की डिलीवरी से भी ज्यादा थी।"
श्रुतिका ने बताया कि उनकी सांसें बार-बार रुकने लगीं और उनके पति अर्जुन को हर आधे घंटे में उनकी सांस चेक करनी पड़ रही थी, ताकि ये देखा जा सके कि सब ठीक है या नहीं। उन्होंने बताया कि अगली सुबह उन्हें थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन जब वह उठकर चलने की कोशिश कर रही थीं, तो उनका ब्लड प्रेशर 40 तक गिर गया। उन्होंने कहा- 'मैं लोगों को अपने आसपास रोते हुए देख पा रही थी, जो मुझे जगाने की कोशिश कर रहे थे। मैं खुद को होश में लाने के लिए मन में 'ओम नमः शिवाय' का जाप कर रही थीं।'
उन्होंने यह भी बताया कि वैक्सीन लेने के 48 घंटे बाद तक उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था। उस समय उनके पति अर्जुन ने उनका मूड ठीक करने के लिए उन्हें 'किंग कांग' फिल्म देखने का आइडिया दिया। लेकिन जैसे ही फिल्म शुरू हुई और तेज आवाजों की वजह से श्रुतिका की धड़कन बहुत तेज हो गई, जैसे वह 5 किलोमीटर की दौड़ लगा चुकी हों।
उन्होंने बताया कि 'मैं अर्जुन को कुछ बताने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मेरा जबड़ा खिंच रहा था और मेरा बायां हाथ उठ नहीं पा रहा था। ये दिल के दौरे के लक्षण होते हैं। मैंने अपनी आंखें बंद कर लीं और दायां हाथ हिलाती रही, ताकि मुझे लकवा न मार जाए।'
पहले भी हो चुका था कोविड, लेकिन डॉक्टर के पास नहीं गईं
श्रुतिका ने यह भी बताया कि उन्हें पहले कोविड हो चुका था, लेकिन तब उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया और घर पर ही इलाज किया। लेकिन वैक्सीन के बाद के एक्सपीरिएंस ने उन्हें काफी डरा दिया और वह डर गईं कि कहीं कुछ बुरा न हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications