Bigg Boss 18- एकता कपूर ने लगाई विवियन डीसेना को लताड़, बोलीं- '8 साल काम किया है तो क्या?'

Ekta Kapoor Slams Vivian Dsena- बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) अपने चरम पर है और इस वक्त घर में जमकर लड़ाइयां हो रही हैं। चाहें वो सारा का भड़कना हो या फिर विवियन का बार काम को लेकर घमंड दिखाना।
चाहें रजत का गाली गलौज करना हो या फिर अभिषेक का लोगों को इरिटेट करना। अब घर में सबकुछ हो रहा है और इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल एकता कपूर का एक वीडियो सामने आया है और वो घरवालों पर उनकी हरकतों को लेकर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
स्पेशली एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो विवियन डीसेना को लताड़ लगाती नजर आ रही हैँ। अक्सर देखा जाता है कि विवियन अपने सीनियर होने और काम करने को लेकर घमंड दिखाते रहते हैँ। इसी को लेकर एकता कपूर ने उनसे बात की है।
क्या बोलीं एकता कपूर?
एकता कपूर ने इस वीडियो में विवियन से कहा, ''विवियन मुझे इतना तो हक है, आपको लॉन्च करने के बाद कुछ सवाल मैं आपसे खुद कर सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया तो क्या? तो क्या? घर के सारे लोग आपको ऊपर चढ़ा दें।'' विवियन ने कहा, ''ये सब मैने कभी नहीं कहा।'' एकता कपूर- ''तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर के कनवर्सेशन से दूर भागता है। अगर ऐसे ही करना था तो 8 साल बाद आप क्यों आए बिग बॉस पे।''
एकता कपूर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बिग बॉस के पेज पर इसको साझा किया गया है। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..
Ekta Kapoor ne pucche Vivian se kuch sawaal. Kya woh de paayega unke jawaab? 🤔
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 8, 2024
Dekhiye #BiggBoss18 Weekend Ka Vaar, Friday raat 10 baje aur Saturday raat 9:30 baje, sirf #colorstv aur @JioCinema par. @bellavita_org #Vaseline @Parle2020cookie #ChingsSecret… pic.twitter.com/C3FfzupWxS


Click it and Unblock the Notifications











