..................... BIGG BOSS 18: Dollychai asked for huge amount to enter salman khan show Bigg Boss 18, will charge 20 lakh - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 18: बिग बॉस में आने के लिए डॉलीचाय वाला ने मांगी भारी रकम, 1 घंटे की लेंगे इतनी तगड़ी फीस...

bigg boss 18

BIGG BOSS 18- Dollychai asked for huge amount to enter salman khan show Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस का सीजन 18 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। शो का प्रीमियर जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैन्स भी यह जानने के लिए उत्साहित हो रहे हैं कि आखिर शो में इस बार कौन-कौन नजर आने वाला है और इस बार को शो की थीम क्या होगी। बता दें कि सीजन 18 के लिए कई बड़े नामों का खुलासा हो रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में धीरज धूपर, शोएब इब्राहिम, निया शर्मा, नायरा बनर्जी, चाहत खन्ना समेत वेटरन एक्ट्रेस पद्ममिनी कोल्हापुरी और पॉपुलर चाय वाला डॉलीचाय वाला भी शो में नजर आएंगे।

बता दें कि जब से डॉलीचाय वाले के शो में आने की खबरें शुरू हुई हैं तब से हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आखिर डॉलीचाय वाला शो में आएगे तो कितना रुपया चार्ज करेंगे। वहीं ऐसी खबर आ रही है कि डॉली चायवाले ने शो में आने के लिए मोटी रकम की मांग की है।

बता दें कि डॉलीचाय वाला देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पॉपुलर हैं उनकी चाय के दीवाने तो बिल गेट्स भी हैं। डॉलीचाय वाला के चाय बनाने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। वहीं Viral Bollywood की माने तो बिग बॉस के मेकर्स ने डॉलीचाय वाला को शो के लिए अप्रोच किया है। वहीं इस शो में आने के लिए डॉलीचाय वाला ने मोटी रकम की मांग की है। जी हां, बताया जा रहा है कि डॉलीचाय ने 20 लाख रुपये प्रति सप्ताह की मांग की है। यानी कि डॉली 1 घंटे का लगभग 12 हजार रुपये चार्ज करेंगे। जो कि काफी भारी फीस है।

वहीं बताया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी के लिए उन्होंने 10 से 15 लाख रुपये की मांग की थी। इस भारी मांग की वजह से उन्हें शो में नहीं लिया गया था। वहीं इस बार यह देखना होगा कि क्या निर्माता डॉलीचाय वाला की मांग को स्वीकार करेंगे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X