Bigg Boss 18 में होने जा रही है पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस शख्स ने पहले भी नामी रिएलिटी शो में किया है काम

Bigg Boss

Bigg Boss 18 Wildcard Contestant: बिग बॉस 18 अपने प्रीमियर के कुछ हफ्तों के अंदर ही दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। करण वीर मेहरा और चुम दरंग की बढ़ती नज़दीकियों से लेकर ईशा, अविनाश और ऐलिस की दोस्ती तक, घर में पहले दिन से ही काफी कुछ देखने को मिल रहा है।

Bigg Boss 18 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

शो के दिन-पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है और अब बिग बॉस मेकर्स ने मनोरंजन की एक और परत जोड़ने का फैसला किया है। जी हां, जल्द ही बिग बॉस में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बॉस 18 के एक प्रोमो में दर्शकों को पहले वाइल्ड कार्ड एंट्री की एक झलक दिखाई गई। हालांकि, मेकर्स ने उनका चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन स्प्लिट्सविला 15 की फैंस ने इस शख्स को तुरंत पहचान लिया कि यह कोई और नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह राठी हैं।

Digvijay Singh Rathi के फैंस हुए एक्साइटेड

स्प्लिट्सविला में अपनी जर्नी के बाद एक लोकप्रिय नाम बनने वाले दिग्विजय वीकेंड का वार एपिसोड के बाद शो में एंट्री करते नजर आएंगे। दिग्विजय की एंट्री बाकी सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक झटका होने वाली है, क्योंकि लोग उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट मान रहे हैं। बिग बॉस 18 में दिग्विजय की एंट्री शो के चल रहे ड्रामा को और भी मजेदार बना देगी।

Bigg Boss 18 के बारे में

पिछले कुछ एपिसोड में बिग बॉस 18 के दर्शकों ने अच्छे दोस्त करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को एक दूसरे के खिलाफ खड़े होते देखा है। दूसरी ओर, चूम दरंग के साथ करण की बढ़ती नजदीकियां भी शो के दर्शकों को पता चल रही हैं।

Read more about: bigg boss bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X