Bigg Boss 18- ईशा सिंह को सच में मिली स्क्रिप्ट? क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई, खुल गया राज!

Bigg Boss Scripted- बिग बॉस सीजन 18 अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। जब से ईशा सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है लोग भड़के हुए हैं। कहा जा रहा है कि बिग बॉस शो स्क्रिप्टेड है और ईशा सिंह को इस शो के लिए स्क्रिप्ट दी गई है।
लेकिन जो तस्वीर वायरल हो रही है उसकी सच्चाई ये नहीं है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद जो बवाल मचा है उसके बाद अब इसको लेकर सच भी सामने आया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस पर अक्सर ये आरोप लगता है कि वो शो के प्रतियोगियों के लिए बायस्ड होते हैं। वायरल हो रही तस्वीर में ईशा सिंह स्क्रिप्ट नहीं लिए हैं बल्कि वो एक कंपटीशन की तैयारी कर रही थीं जो कि सभी को दिया गया था।
इक्का और रफ्तार आए थे
इस वीकेंड के वार में मशहूर रैपर इक्का और रफ्तार आए थे। इस दौरान कई घरवालों को उनके सामने शायरी बोलनी थी ईशा इस तस्वीर में उसी की तैयारी कर रही हैँ। ये पर्चा कई लोगों के पास था और इसमें रजत दलाल भी शामिल थे। तो ये आरोप लगाना की बिग बॉस शो स्क्रिप्टड है ये पूरी तरह से गलत है। बता दें कि इस शो को सलमान खान होस्ट करते है।
ईशा सिंह है टाइम गॉडेस
ईशा सिंह इस वक्त बिग बॉस के घर की टाइम गॉडेस हैँ। वो पहली महिला हैं जो कि इस सीजन टाइम गॉड बनी है। इसके पहले लड़के ही बनते थे। शो लगातार शानदार तरीके से चल रहा है और लोगों के द्वारा इसको पसंद किया जा रहा है। इस सीजन शो में कई ऐसी चीजें हो रही हैं जो कि पहले कभी नहीं हुईं।
This one's for all the naysayers, Who are claiming that she was given the script! But to your dismay, NO! She sat down and prepared her part, Just like everyone else did. Just because hers turned out to be the best, you cannot take away her creativity!
— Eisha Singh (@EishaSingh24) December 2, 2024
But we get it! 🤣
And to… pic.twitter.com/ibl0rI9wx6


Click it and Unblock the Notifications











