Bigg Boss 18: बिग बॉस में नजर आएंगी दबंग-3 की ये हसीना, सलमान खान के साथ पहले ही कर चुकी हैं झगड़ा

Bigg Boss 18: बिग बॉस का शो इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुआ है। 6 अक्टूबर को शो का प्रीमियर होने जा रहा है। हर कोई इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि बिग बॉस का ओटीटी सीजन 3 सलमान खान ने नहीं बल्कि अनिल कपूर ने होस्ट किया था। वहीं जैसे ही फैन्स को यह पता चला है कि इस बार सलमान खान शो होस्ट करने के जा रहे हैं। फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल दोगुना बढ़ गया है।
बता दें कि जैसे-जैसे शो के प्रीमियर की डेट पास आ रही है वैसे-वैसे ही कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो रहा है। अभी तक कई सितारों के नाम का अनुमान लगाया जा चुका है। वहीं हाल ही में खबर आ रही है कि इस बार शो में सलमान खान की को-स्टार भी हिस्सा लेने वाली हैं। इस हसीना ने फिल्म दबंग 3 में सलमान खान के साथ काम किया था।
यह एक्ट्रेस हेमा शर्मा हैं। जी हां, हेमा शर्मा का नाम इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि हेमा शर्मा वायरल भाभी के नाम से भी फेमस हैं। इसके अलावा भी हेमा कई वजाहों से चर्चाओं में आ चुकी हैं।
हेमा का नाम मेकर्स के दिमाग में काफी समय से चल रहा था, लेकिन खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने हेमा को चुना है क्योंकि वह काफी तेज हैं वह शो में जमकर मनोरंजन का तड़का लगा सकती हैं।
आपको बात दें कि हेमा जमकर विवादों में भी आ चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने दावा किया था कि सलमान खान के सिक्योरिटी ने उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया। जिसके वजह से उनकी रातों की नींदें उड़ गई थीं। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ कि दबंग 3 में हेमा को एक छोटा रोल मिला था।
उन्होंने सोचा था कि वह सलमान खान के साथ सीन शूटिंग करेंगी, लेकिन उनका शूट सोलो किया गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने सलमान खान को देखा वह उतावली हो गईं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए भागती हुई आगे बढ़ीं, लेकिन उनके सिक्योरिटी गार्ड ने हेमा को बाहर निकाल दिया था जिसके बाद वह काफी रोई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











