..................... bigg boss 18 contestants name list 2024 hindi: Vivian Dsena, Karanveer Mehra, Rajat Dalal and More - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 Contestants List: बिग बॉस 18 में नजर नहीं आएंगी Nia और दया, यहां देखें कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट

Bigg Boss 18 Contestants List

Bigg Boss 18 Contestants List: कौन है बिग बॉस 18 के सदस्य ? कौन है बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट में ? अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं तो जल्द ही हम आपका ये कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं क्योंकि अब आ चुकी है बिग बॉस सीजन 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट लिस्ट जिसका सभी को इंतजार था। बिग बॉस ग्रैंड प्रीमियर से कुछ घंटों पहले ही ये लिस्ट सामने आई है। बता दें कि इस लिस्ट को देखने के बाद फैन्स को झटका भी लगा है कि क्योंकि इस लिस्ट में उन सितारों का नाम नहीं है जिसके बारे में कुछ दिनों से खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

शो में न हैं निया, धीरज और न हैं दिशा
आपको बता दें कि लंबे समय से टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, दिशा वकानी और गुरुचरण सिंह का नाम सुर्खियों में बना हुआ था, लेकिन अब यही कंटेस्टेंट इस लिस्ट में नहीं हैं। जी हां, हाल ही में निया शर्मा ने भी कंफर्म किया है कि वह बिग बॉस के शो के हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने फैन्स से माफी भी मांगी है। वहीं तारक मेहता की दया बेन उर्फ दिशा वकानी को भारी फीस ऑफर होने के बाद भी वह इस शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। तो आखिर कौन है इस शो के नए सदस्य चलिए देखते हैं ये लिस्ट।

ये सितारे नजर आएंगे बिग बॉस सीजन 18 में
बिग बॉस 18 की इस कंफर्म लिस्ट में हैं विवयन डिसेना (एक्टर) ईशा सिंह, करणवीर सिंह (KKK विनर) नायरा बनर्जी (एक्टर) मुस्कान बामने (अनुपमा बेटी- पाखी) एलिस कौशिक (एक्टर) चाहत पांडे, शिल्पा शिरोड़कर (बॉलीवुड एक्ट्रेस) गुणरत्न सदावारते (वकील) तनजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग, शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा, आफरीन खान, सारा आफरीन खान, हेमा शर्मा (वायरल आंटी) और श्रुतिका अर्जुन का नाम इस लिस्ट में है। बता दें कि इस लिस्ट को बिग बॉस तक ने शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X