..................... Bigg Boss 18 Contestant Who Is Shrutika Arjun Raaj? Cooku With Comali 3 Winner - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 में हुई रिएलिटी शो के विनर की हुई एंट्री, हसीना ने आते ही Salman Khan की बोलती कर दी बंद

shrutika arjun raaj

Bigg Boss 18 Contestant Shrutika Arjun Raaj: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। श्रुतिका अर्जुन राज बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो गई हैं। मंच पर आने के कुछ ही मिनटों में उन्होंने अपनी बातचीत और हास्य कौशल से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

कौन है Shrutika Arjun Raaj

खुद को 'हाफ पंजाबी' कहने से लेकर अपनी चार फ्लॉप फिल्मों पर कटाक्ष करने तक, श्रुतिका राज ने बिग बॉस 18 में अपनी मौजूदगी से तहलका मचा दिया। बिग बॉस सीजन 18 के होस्ट सलमान खान के साथ बातचीत करके श्रुतिका ने सारी लाइमलाइट बटोरी। बिग बॉस 18 के पहले एपिसोड के दौरान दोनों ने अलग-अलग सब्जेक्ट पर बात करते हुए खूब मस्ती की।

एक विश्वसनीय इंडस्ट्री स्रोत ने विशेष रूप से Filmibeat को बताया कि- "चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि बिग बॉस 18 एक सुपरहिट शो बन जाए। बिग बॉस 17 की सफलता के बाद, सभी की निगाहें इस नए सीजन पर हैं, जिसमें लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्शियल हस्तियां शामिल हुई हैं, जो बिग बॉस 18 के विजेता के रूप में उभरने के लिए एक-दूसरे से लड़ेंगी। "

Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट

चाहत पांडे से लेकर शहजादा धामी तक, कई टीवी सेलेब्रिटीज को बिग बॉस 18 के लिए चुना गया है। नए सीजन में अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर, श्रुतिका अर्जुन राज, तजिंदर बग्गा, नायरा बनर्जी जैसे सितारे भी शामिल हैं।

श्रुतिका ने जीता हुआ है रियलिटी शो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रुतिका तमिल रियलिटी शो कूकू विद कोमाली सीजन 3 जीता है? इस जीत ने उन्हें काफी फेमस किया था। बता दें, बिग बॉस सीजन 18 हफ्ते के दिनों में रात 10 बजे टेलिकास्ट होता है। यह शो वीकेंड पर कलर्स चैनल पर रात 9 बजे प्रसारित होता है।

Read more about: bigg boss bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X