Bigg Boss 18: उज्जैन के लड़के ने बदला धर्म, अब पढ़ता है 5 टाइम की नमाज, सलमान के घर में करेंगे संग्राम

Bigg Boss 18 Confirm Contestant Vivian Dsena: सुपरस्टार सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 आज से शुरू हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार शो में अभिनेता विवियन डिसेना का नाम कंफर्म हो चुका है। ऐसे में अब हम आपको विवियन डिसेना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि ताकि दर्शकों को उनका गेम और पर्सनैलिटी समझने में आसानी हो सके।
विवियन डिसेना अपनी पर्सनल लाइफ में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। विवियन डिसेना ने एक्टिंग की शुरुआत सीरियल 'कसम से' की। इसके बाद विवियन ने प्यार की ये कहानी, मधुबाला और शक्ति- अस्तित्व के एहसास में भी काम किया है। फिलहाल कई सालों से विवियन एक्टिंग से दूरी बना ली थी।
इसके साथ ही विवियन की लव लाइफ भी हमेशा से की चर्चाओं में रही है। विवियन ने साल 2013 में टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी बहुत कम समय तक ही चली। साल 2021 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
विवियन, अभिनेत्री वाहबिज से तलाक के बाद दूसरी शादी की। उन्होंने इसके लिए सबसे पहले इस्लाम कुबूल किया। इसके बाद विवियन ने साल 2022 में इजिप्ट की एक जर्नलिस्ट नौरान अली से शादी की। इसके लिए उन्होंने सबसे पहला अपना धर्म बदला। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2019 में उन्होंने रमजान के महीने से इस्लाम फॉलो करना शुरू किया और वह दिन में पांच वक्त की नमाज भी अदा करते हैं।
आप हमेशा की तरह ही यह शो कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हो तो बता दें कि इस बार आप शो जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए फ्री नहीं है। इसलिए लिए आपको सब्सक्रिप्शन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications