Bigg Boss 18: Vivian Dsena ने पहली पत्नी को लेकर कह दी ऐसी बात, कहा- 'वो मेरे साथ तब तक थी, जब तक...'

bigg boss 18

Bigg Boss 18 Update: विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। 'मधुबाला', 'शक्ति' जैसे शोज से मशहूर एक्टर ने टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि, इस कपल की शादी कुछ ही सालों में खत्म हो गई।

Nooran Aly संग प्रेम कहानी

बिग बॉस 18 के एपिसोड में शिल्पा शिरोडकर विवियन डीसेना से उनकी अब की पत्नी नूरन एली के बारे में सवाल करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने विवियन से पूछा कि वह नूरन से कैसे मिले। उसी को याद करते हुए विवियन ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी नूरन ने उनसे एक इंटरव्यू के लिए कॉन्टैक्ट किया था और उन्होंने उन्हें 4 महीने तक इंतजार करवाया।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में पति Vivian Dsena की किसी और के साथ नजदीकी बढ़ते देख Nouran Aly ने किया रिएक्ट, कहा- 'वो तो...

Vahbiz Dorabjee को लेकर कही ये बात

शिल्पा ने उनसे आगे पूछा कि वह वाहबिज से कितने समय से शादीशुदा हैं और एक्टर ने कहा, "मैं नहीं गिनता। वह मुझसे तब तक शादीशुदा थी जब तक वह मुझे बर्दाश्त कर सकती थी और जान सकती थी कि मैं कौन हूं।" एक्टर ने आगे कहा, "गलत तब तक होता है जब तक सही नहीं होता।"

Vivian Dsena ने की Nouran Aly की तारीफ

विवियन ने अपने बर्ताव में बदलाव का भी खुलासा किया और कहा, "मेरा रवैया पहले से भी काफी बदला है। यह रातोंरात नहीं हुआ है। लेकिन एक बात तो माननी पड़ेगी, लड़की सॉलिड है। मुझे लगता है कि मैं इस लायक हूं कि वह मेरी जिंदगी में है।

2021 में हुआ था Vivian Dsena का तलाक

बता दें कि विवियन ने साल 2013 में वाहबिज से शादी की थी। हालांकि, 2021 में वे पूरी तरह से अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने साल 2022 में जर्नलिस्ट नूरन एली से शादी कर ली। एक्टर की नूरन अली से एक बेटी भी है, जिसका नाम लायन है। आपको बता दे, खबरें यह भी थी कि विवियन ने अपनी दूसरी पत्नी के लिए धर्म भी बदल लिया है और वो अब इस्लाम का पालन करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X