Bigg Boss 18: सलमान खान के घर में वायरल भाभी, साल भर पहले ही भाईजान से लिया था पंगा, जानिए कौन है हेमा शर्मा

Hema Sharma Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के प्रीमियर का इंतजार फैंस से अब हो नहीं रहा है इसी बीच शो के मेकर्स प्रोमो रिलीज कर दर्शकों के इस एक्साइटमेंट को और टीज कर रही है। शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट से तो साफ है कि इस बार शो में जबरदस्त मसाला मिलने वाला है। शो में एक ऐसी कंटेस्टेंट भी दिखाई देने वाली है जिसने सलमान की टीम पर गंभीर आरोप लगाए थे। .
हम बात कर रहे हैं वायरल भाभी चाहते पांडे की। दिलचस्प बात ये हैं कि सलमान खान के शो में आने से पहले इस वायरल भाभी का भाईजान से पंगा हो चुका है। अब हम आपको बतातें है कि हेमा शर्मा कौन हैं? हेमा शर्मा एक एक्ट्रेस, सोशल एक्टिविस्ट और इंटरनेट पर्सनैलिटी हैं।
वह अपनी मजेदार डांस रील्स और वीडियोज के कारण 'वायरल भाभी' के नाम से फेमस हैं। हेमा ने 'दबंग 3', 'यमला पागल दीवाना फिर से' और 'वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड' जैसी फिल्मों में काम किया है। सलमान की 'दबंग 3' में उन्होंने एक रिपोर्टर का रोल प्ले किया था। उन्होंने कई टीवी शोज भी किए हैं, जिनमें 'कहां हम कहां तुम', 'सम्राट अशोक' समेत 'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज में भी काम किया था।
हेमा शर्मा गाजियाबाद के पास स्थित मुरादनगर की रहने वाली हैं, और उन्होंने मुंबई की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उनकी पहली फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' थी, जिसमें धर्मेंद्र के साथ काम किया।
सलमान खान के साथ हुए हेमा शर्मा के विवाद की बात करें तो हेमा शर्मा ने सलमान खान की सिक्योरिटी टीम पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए थे। ये बात साल 2023 की है। मारपीट और बेइज्जती करके सेट से बाहर निकाल दिया था। हेमा शर्मा ने कहा था कि सलमान की टीम ने उनके साथ कुत्ते जैसा बर्ताव किया था।
आप हमेशा की तरह ही यह शो कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हो तो बता दें कि इस बार आप शो जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए फ्री नहीं है। इसलिए लिए आपको सब्सक्रिप्शन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











