..................... BIGG BOSS 18 contestant guru ratna sadavarte gave advice to Salman Khan, said stay away from the underworld - Hindi Filmibeat

BIGG BOSS 18 के इस कंटेस्टेंट ने दी सलमान खान को सलाह, बोले- अंडरवर्ल्ड से जितना दूर रहो उतना अच्छा है...

Salman Khan

BIGG BOSS 18 contestant guru ratna sadavarte gave advice to Salman Khan: सलमान खान इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। क्योंकि सलमान खान जहां एक तरफ बिग बॉस सीजन 18 के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लॉरेंस बिश्नोई की गैंग सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रही है।

लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों से सलमान खान को खास फर्क नहीं पड़ा था, लेकिन जब से बाबा सिद्दीकी पर गोली चली और उनका निधन हुआ है तब से सलमान खान को एक बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में कोई सलमान को सपोर्ट करता दिख रहा है तो कोई उन्हें सलाह देता नजर आ रहा है।

हाल ही में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके गुणरत्न सदावर्ते ने इस मामले पर खुलकर बात की है। आपने देखा होगा कि गुणरत्न सदावर्ते बिग बॉस के घर के अंदर रहकर भी दाऊद और कराची की बातें किया करते थे। वहीं अब घर से बाहर आने के बाद गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को मिल रही धमकियों पर बेझिझक बात की है। इतना ही नहीं वह तो सलमान खान को सलाह भी देते नजर आ रहे हैं।

टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी को वह अच्छे से नहीं जानते, लेकिन हां, इतना कहूंगा कि बॉलीवुड सितारे, कलाकार जगत के अन्य लोगों को अंडरवर्ल्ड की छाया में नहीं जाना चाहिए। कभी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते नहीं रखना चाहिए। अंडरवर्ल्ड लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसीलिए उनसे दूर रहो। जो भी दूर रहेगा वह बढ़िया जिंदगी जिएगा। वैसे कलाकार तो सारे ही अच्छे हैं सलमान खान, शाहरुख और कंगना भी अच्छी हैं।

गुणरत्न सदावर्ते ने आगे सलमान खान को सलाह देते हुए कहा- मैं आगे इतना ही कहूंगा कि कानून के साथ-साथ धर्म पंडितों को भी मानें थोड़ा राय मशवरा धर्म पंडितों से भी कर लेना चाहिए। रिफॉर्मेटिव थ्योरी है। प्रभु रामचंद्र के विचार के हम सब हैं और बिश्नोई समाज भी हिंदू राष्ट्र को मानता है। अगर सलमान खान बात चलाएं तो हम जरूर उनसे बात करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X