Bigg Boss 18 की ईशा सिंह कमाई में नहीं किसी से पीछे, करोड़ों की करती हैं कमाई, एक एपिसोड का लेती हैं लाखों

Bigg Boss 18 Contestant Eisha Singh: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस समय काफी सुर्खियों में है। बता दें कि शो में टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने भी अपने गेम के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस 18 में वह अपने गेम और खूबसूरती के चलते बनी हुई है। इसी के अलावा अक्सर एक्टर अविनाश मिश्रा के साथ में उनका लव एंगल भी देखा जाता है।
हालांकि आपको बता दें कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा दोनों ने ही इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया। अगर हम ईशा सिंह की बात करें तो वह टीवी का एक मशहूर चेहरा है और उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पहली बार उनको टीवी शो 'इश्क का रंग सफेद' में देखा गया था।
दरअसल ईशा सिंह को इस शो में धानी नाम की एक युवा विधवा का किरदार निभाने का मौका मिला। इस शो से एक्ट्रेस को काफी ज्यादा लोकप्रियता भी हासिल हुई। बाद में उन्हें सीरियल 'एक था राजा एक थी रानी' में भी देखा गया था। इस सीरियल में वह सरताज गिल के साथ में स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थी।
ईशा सिंह को इसके अलावा और भी कई सारे टीवी शोज में देखा जा चुका है। साथ ही वह वेब सीरीज 'जब मिला तू' में भी देखी गई थी। ईशा सिंह कई सारी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह टीवी शो के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए की फीस लेती है। नेटवर्थ की बात करें तो वह तकरीबन 6 से 7 करोड़ की संपत्ति की मालिक है।


Click it and Unblock the Notifications











