'उसका हाथ मेरे...', जब काम के बहाने बूढ़े प्रोड्यूसर ने बिग बॉस 18 की इस हसीना संग की गंदी हरकत

Edin Rose Casting Couch

Edin Rose Casting Couch: बिग बॉस 18 से हर तरफ चर्चा में आ चुकी एडिन रोज आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह अपनी बोल्डनेस को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा होने पर मजबूर हो गया है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस शेयर किया।

एडिन रोज के अनुसार एक बूढ़े शख्स ने उनका फायदा उठाने की कोशिश भी की थी। एक्ट्रेस ने इस बात को भी कबूल किया कि अगर आप कास्टिंग काउच पर ज्यादा बात करते हो या फिर उनका नाम भी ले लेते हो तो इंडस्ट्री के लोग आपको कास्ट नहीं करते हैं।

एडिन रोज ने अपना बड़ा एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि एक शख्स ने उनको कॉन्ट्रैक्ट दिया था और पहली मुलाकात तो अच्छी रही थी। एक्ट्रेस को यह भी बताया गया था कि प्रोजेक्ट में बड़े स्टार होने वाले हैं और उसका ऑफिस घर पर ही बना हुआ था। जहां पर चारों तरफ कैमरे लगे हुए थे और शख्स ने उनको अपने ऑफिस में मीटिंग के लिए बुला लिया।

एडिन रोज ने वहां पर अपना कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर दिया था और उसी के कुछ वक्त बाद उनको एहसास होने लगा कि उस शख्स का हाथ उनकी जांघ पर था। अभिनेत्री ने इस पर बात करते हुए कहा कि "वह शख्स इतना ज्यादा बूढ़ा था कि एक दिन और सांस लेता तो मर जाता। तब मैं बहुत यंग हुआ करती थी और मैं 5 मिनट के लिए तो बिल्कुल फ्रीज हो चुकी थी।"

एडिन रोज ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "तब उस शख्स में इतनी ज्यादा हिम्मत थी कि कैमरे लगे होने के बावजूद भी वह इस तरीके की हरकत कर रहा था। लेकिन मैंने तुरंत इसका कांट्रेक्ट फाड़ कर फेंक दिया और वहां से तुरंत निकल गई।"

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X