उधर Bigg Boss के घर में धमाल मचा रहा ये कंटेस्टेंट, वहीं दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा और कर लिया ब्रेकअप

Digvijay Singh Rathee

Bigg Boss 18 Update: दिग्विजय सिंह राठी अभी भी बिग बॉस 18 के घर में हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने सोशल मीडिया पर अपने ब्रेकअप का ऐलान करके फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने सभी से उनके रिश्ते का सपोर्ट करना बंद करने को कहा और ऐलान किया कि उनका रिश्ता ऑफिशियली खत्म हो चुका है।

उन्नति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा मैसेज शेयर किया है। उन्होंने रिक्वेस्ट की, "अरे क्यूटीज़! आप सभी से रिक्वेस्ट है कि किसी भी डिग्नति रील या एडिट में मेरा जिक्र न करें। साथ ही, डिग्नति का सपोर्ट करने में अपना समय बर्बाद न करें। हम दोनों को अलग-अलग सपोर्ट करें।"

उन्होंने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, मुझे दिग्विजय की पीआर टीम द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए प्लीज मुझे दिग्विजय को सपोर्ट करने या उनसे संबंधित कुछ भी करने के लिए स्पैम ना करें। अगर मैं उनको सपोर्ट करना चाहती हूं, तो मैं करूंगी। अब तक मुझे एहसास हो गया है कि वे मेरा सपोर्ट या कुछ भी नहीं चाहते हैं। इसलिए मैं ऑफिशियली इस रिश्ते से बाहर आ गई हूं। मेरा स्वाभिमान हर चीज से ऊपर है, जिसे मैं कुछ समय से खो रही हूं।"

भले ही दिग्विजय फिलहाल बिग बॉस 18 के घर में हैं, लेकिन उनकी टीम ने अभी तक ब्रेकअप के बारे में कोई कमेंट या कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X5 में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद, दिग्विजय ने बिग बॉस 18 में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री की। उनके साथ कशिश भी शामिल हुईं, जिन्हें स्प्लिट्सविला X5 से फेम मिला।

बिग बॉस 18 के वाइल्डकार्ड कशिश कपूर और दिग्विजय राठी का पास्ट रहा है। इन दोनों ने स्प्लिट्सविला X5 में हिस्सा लिया और फिनाले में पहुंचे। उन्हें लास्ट टास्क से पहले एक ऑप्शन मिला कि या तो 10 लाख रुपये चुनें या अन्य फाइनलिस्ट के साथ कंपीट करें और अपने पार्टनर के साथ जीतने वाली रकम घर ले जाएं। दिग्विजय ने कंपीट करना चुना, वहीं, कशिश ने पैसे चुनकर सभी को हिला दिया। इससे दिग्विजय का दिल टूट गया और कशिश को अपने दोस्तों और फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X