Bigg Boss 18 Confirm Contestant: सलमान खान के घर में एंट्री लेने के लिए टॉप TRP शो को हसीना ने मारी लात

Bigg Boss 18 Confirm Contestant

Bigg Boss 18 Confirm Contestant: सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 18 जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में शो में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम टॉक ऑफ द टाउन बने हुए है। इस बार शो में टेलीविजन स्टार्स और यू ट्यूबर्स के बीच घमासान देखने को मिलने वाला है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान का ये शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा, जिसमें टीवी स्टार्स के साथ कई यूट्यूबर्स अपना कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। सलमान खान के इस शो के लिए मेकर्स ने कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया है, जिसमें से कुछ के रिजेक्ट करने की खबरें भी सामने आई हैं। टीवी शो नागिन में नजर आई कई हसीनाओं को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है, जिसमें एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है।

रियलिटी शो बिग बॉस 18 से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि टीवी सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा में लीड निभा चुकी एक्ट्रेस कनिका मान को रियलिटी शो के मेकर्स ने अप्रोच किया है। दावा है कि कनिका मान और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है और अगर सब कुछ ठीक रहता है तो वह शो में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि कनिका मान का नाम नागिन 7 से जुड़ा था। दावा था कि वह इस बार एकता कपूर की नागिन बनने वाली हैं, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। अब फैंस कनिका को बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि कनिका मान से पहले बिग बॉस 18 का ऑफर सुरभि ज्योति और अनिता हस्सनंदनी को मिला था। दोनों एक्ट्रेसेस को पहले भी बिग बॉस में लाने की कोशिश पहले कर चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेसेस ने हमेशा इस शो को रिजेक्ट किया है। इस बार भी सुरभि और अनिता ने ये शो ठुकरा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सुरभि ज्योति को मेकर्स ने 2 करोड़ रुपये फीस ऑफर की थी और अनिता हस्सनंदनी को मेकर्स ने 1.5 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, लेकिन दोनों ने इस फीस पर भी शो में आने के लिए हामी नहीं भरी। ऐसे में अब मेकर्स दूसरे सेलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। टीवी न्यूज की पल पल की अपडेट के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X