Bigg Boss 18: जुड़वा बेटियों को छोड़कर बिग बॉस में एंट्री ले रहा है ये स्टार कपल, ऋतिक रोशन की बढ़ी टेंशन!

Arfeen Khan Sara Arfeen Khan Bigg Boss 18: बिग बॉस ग्रैंड प्रीमियर पर हर किसी की नजरें थमी हुई हैं। शो में इस बार ऋतिक रोशन के खास दोस्त अरफीन खान अपनी एक्ट्रेस वाइफ सारा अरफीन खान के साथ शिरकत करने वाली हैं। कपल काफी लोकप्रिय है ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा की घर में आने के बाद इनका रिलेशन का क्या रियल फेज सामने आएगा।
रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और नील भट्ट और ऐश्नर्या शर्मा के बाद अब अरफीन खान और सारा अरफीन खान बतौर कपल इस शो में शिरकत करने वाले हैं।
अरफीन एक्टर होने के साथ-साथ ऋतिक के लाइफ कोच भी हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री लेते हुए खुद का इंट्रोडक्शन दिया और कहा, "मैं लोगों के माइंड को ट्रेन करता हूं। ताकि वह जिंदगी की प्रॉब्लम्स को हैंडल कर सकें। आपसे (सलमान) एक सवाल हमेशा पूछा जाता है कि क्या आप शादी कर रहे हैं? मेरे पास इसका एक जवाब है।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दुबई में रहते हैं, लेकिन बिग बॉस के लिए कपल मुंबई आया है। वह ऋतिक के अलावा करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ जैसे सेलेब्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कपल की जुड़वा बेटियां हैं जिन्हे छोड़कर वो बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगे।
आप हमेशा की तरह ही यह शो कलर्स टीवी पर रात 9 बजे देख सकते हैं। आज 6 अक्टूबर से शो टेलीकास्ट होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हो तो बता दें कि इस बार आप शो जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपके लिए फ्री नहीं है। इसलिए लिए आपको सब्सक्रिप्शन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications