Bigg Boss 18- कैंसर पीड़ित हिना खान ने सलमान खान को लेकर लिखा पोस्ट, बोलीं- 'दिल को छू लिया'

bigg boss 18 hina khan salman khan

Hina Khan Post on Salman Khan- हिना खान ने बिग बॉस में आकर धमाका कर दिया था और सबसे मजबूत प्रतियोगी बनकर सामने आई थीं। इस वक्त वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और लगातार फाइट कर रही हैं।

लेकिन अब वो बिग बॉस सीजन 18 में आने को लेकर फिर से चर्चा में आईं थीं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। बिग बॉस के सेट से आने के बाद हिना खान ने सलमान खान के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।

हिना खान ने क्या लिखा?

टीवी एक्ट्रेस लिखती हैं, ''मैं सबसे विनम्र और दयालु सलमान खान के साथ अपनी मुलाकातों से हमेशा कुछ न कुछ वापस ले जाती हूं। हालांकि इस बार यह अलग था.. शूटिंग के लंबे और थका देने वाले दिन के बाद वो जिस तरह से मुझसे मिले। पूरे दिन खड़े होकर वही करते रहे जो वह करते हैं.. सलमान ने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया.. उन्होंने मुझे बुलाया और मुझे अपने पास बिठाया।''

हिना ने आगे कहा, ''एक घंटे तक, मेरे इलाज के हर छोटे डिटेल के बारे में पूछा और जिस तरह से उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की, वह किसी भी चीज़ से अलग था। उन्होंने न केवल अपने अनुभव और जानकारी को साझा किया, उन्होंने यह भी क्लियर किया कि मैं पहले से अधिक 'अधिक आत्मविश्वासी व्यक्ति' बनूं, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मैं ठीक हो जाऊंगी। कहने का मतलब ये यह है कि, उन्हे यह सब करने की ज़रूरत नहीं थी.. लेकिन उन्होने किया..वह जो है..वो कितने बिजी हैं। यह मेरे लिए सिर्फ सपोर्ट ही नहीं है.. यह एक सबक भी है।' और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। आपके सलमान होने के लिए धन्यवाद.. आपके प्रति मेरा सम्मान, हमेशा..।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हिना खान के इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई हिना खान को शेर खान कह रहा है तो किसी का कहना कि वो जल्दी स्वस्थ हो जाएंगी। हिना खान की फैन फॉलोविंग शानदार है और देखने वाली बात होगी कि हिना कह इससे उबरकर सामने आती हैँ। फिलहाल आप देखिए हिना खान की ये तस्वीरें और पोस्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X