BIGG BOSS 18 का हिस्सा बनेगा ये बॉलीवुड एक्टर ? रेप के आरोप की वजह से जा चुके हैं जेल

Bigg Boss 18: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के बाद अब बिग बॉस सीजन 18 लाइमलाइट में है। बताया जा रहा है कि इस बार का शो सबसे हटके होने वाला है। बिग बॉस के घर के साथ ही बिग बॉस के नए नियम भी घर को नया रूप देंगे। बता दें कि बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट धीरे-धीरे सामने आ रही है। इस बार आप देख पाएंगे कि घर में यूट्यूबर्स के अलावा टीवी सितारे और बॉलीवुड सितारे भी रंग जमाते दिखेंगे। जी हां, हाल ही में एक बिग बॉस के लिए बॉलीवुड एक्टर के नाम का खुलासा हुआ है। चलिए जानते हैं कि कौन है ये सितारा।
बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बनने जा रहे हैं ये बॉलीवुड सितारे
बिग बॉस द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार बिग बॉस सीजन 18 में बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा और ईशा कोप्पिकर हिस्सा बनने जा रहे हैं। बता दें कि शाइनी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'करम', 'फना', 'भूल भुलैया', 'धीमे-धीमे', गैंगस्टर' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' जैसी कई बड़ी फिल्में कर चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से शाइनी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए हैं।
नौकरानी ने लगाया था रेप का आरोप
बता दें कि शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। जिस वजह से उनके करियर पर दाग लग गया था। इस रेप के आरोप की वजह से शाइन को जेल भी जाना पड़ था, लेकिन बाद में जब बात कोर्ट तक पहुंची तब उनकी नौकरानी का बयान बदल गया और उन्हें बेगुनाह बताया। कोर्ट में भले ही नौकरानी ने शाइनी को निर्दोष बताया हो, लेकिन नौकरानी द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह से शाइनी का पूरा करियर खत्म हो गया था। उनकी इमेज की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











