..................... Bigg Boss 18 BJP Leader Tajinder Pal Bagga Reveal Smriti Irani tried To Convince Girlfriend Father - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 में Tajinder Pal Bagga ने सुनाई अपनी अधूरी प्रेम कहानी, Smriti Irani ने भी दिया साथ फिर भी...

Tajinder Pal Bagga

Bigg Boss 18 Contestant Tajinder Pal Bagga Love Story: कलर्स टीवी पर बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर मनोरंजन और मस्ती से भरपूर रहा। मजेदार किस्सों से लेकर कंटेस्टेंट्स द्वारा अपनी जिंदगी से जुड़ी कहानियां बताने तक, इस एपिसोड का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया है।

सलमान खान के साथ स्टेज पर मजेदार खुलासा करने वाले ऐसे ही एक कंटेस्टेंट हैं बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा। तजिंदर ने बताया कि जब वह आरएसएस में शामिल हुए थे तब उनकी उम्र 4 साल थी और जब वह पहली बार जेल गए थे तब उनकी उम्र 14 साल थी।

इसके अलावा, जब आध्यात्मिक नेता अनिरुद्ध आचार्य ने उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा तो तजिंदर ने बताया कि वह 39 साल के हैं और अभी भी सिंगल हैं। अपने पिछले रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए तेजिंदर ने बताया कि वह एक 'ब्राह्मण लड़की' से प्यार करते थे और कैसे उस लड़की के पिता उनके रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।

उन्होंने आगे बताया कि वह लड़की के पिता को मनाने के लिए स्मृति ईरानी के पास गए थे। तेजिंदर ने बताया कि स्मृति उनकी बहन जैसी हैं और जब वह लड़की के पिता को मनाने के लिए उनके पास गए तो स्मृति ने उनसे पूछा कि क्या वह उनके बारे में सीरयस हैं और क्या वह वाकई उनसे शादी करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह लड़की के पिता के पास जाकर उनसे बात करेंगी।

तेजिंदर ने बताया कि स्मृति लड़की के पिता के पास भी गईं, हालांकि, वह राजी नहीं हुए और बाद में लड़की की शादी कहीं और कर दी गई। तेजिंदर ने बताया कि उन्हें भी लड़की की शादी में इनवाइट किया गया था और वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में भी गए थे। फिर राजनेता ने बताया कि अब वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के अच्छे दोस्त हैं।

Read more about: bigg boss bigg boss 18
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X