Bigg Boss 18 में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच हुई हाथापाई, क्या शो से होंगे बाहर?

Avinash Mishra Digvijay Rathee Physical Violence: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कोई ना कोई रोजाना बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। कई बार तो अविनाश मिश्रा और दीपक दलाल के बीच में झगड़ा होते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन कुछ दिन पहले ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर दिग्विजय राठी की शो में एंट्री हुई है। लेकिन अब हाल ही में दिग्विजय के साथ अविनाश मिश्रा की हाथापाई हो गई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा के बीच में पहले तो बहस हुई और फिर आपस में दोनों झगड़ने लगे। अविनाश मिश्रा ने भी दिग्विजय को धक्का दे दिया और इसके बीच में शिल्पा शिरोडकर भी इसकी चपेट में आ गई थी। मालूम हो कि अविनाश और दिग्विजय के बीच में पहले दिन से ही खींचातानी देखी जा रही है।
दिग्विजय ने भी पहले दिन ही यह साफ कर दिया था कि उनको शो के अंदर कौन पसंद है और कौन पसंद नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अविनाश भी दिग्विजय को पसंद नहीं करते हैं और अक्सर ऐसा देखने के लिए मिल जाता है। लेकिन अब दोनों हद से आगे बढ़ गए और सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि दोनों एक दूसरे को एक टास्क के दौरान ब्लॉक करते हुए नजर आए।
इसी बीच अविनाश मिश्रा ने भी दिग्विजय को धक्का दे दिया और दिग्विजय नीचे गिर गए। इसी दौरान शिल्पा भी बास्केट लेकर खड़ी हुई थी और इन दोनों की लड़ाई में उनका टक्कर लग गई। ईशा और एलिस कौशिक भी दोनों के बीच में बचाव करते हुए नजर आई।
अविनाश मिश्रा और दिग्विजय की लड़ाई इस बार इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि इस बार वीकेंड के वार में दोनों की अच्छे से क्लास लगा सकती है। दरअसल शो के अंदर मारपीट करना पूरी तरीके से मना है और इसके चलते इन दोनों को ही शो से बाहर भी किया जा सकता है। खान की यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











