Bigg Boss 18- अविनाश मिश्रा हुए घर से बेघर, 10 लोगों ने मिलकर कर डाला बड़ा कांड!

bigg boss 18 avinash mishra

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Evicted- सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इस वक्त खबरों का हिस्सा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल का सीजन जबरदस्त होने वाला है क्योंकि शुरु से ही घर का माहौल बेहतरीन है।

इस बार के प्रतियोगी जो आए हैं वो काफी कमाल के हैं। लेकिन इस बीच एक खबर सामने आ रही है और पता चला है कि बिग बॉस 18 के पहला इविक्शन हो गया है।

जी हां. अविनाश मिश्रा को घरवालों से झगड़े के बाद सीधे सीधे घर से बेघर कर दिया है। एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है इस वीडियो में अविनाश मिश्रा कई घरवालों से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं

कई लोगों ने लिया नाम

प्रोमो वीडियो में सुनाई दे रहा है कि बिग बॉस कहते हैं कि, अगर सभी घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन सही से आए तो किन्ही दो सदस्यों को जेल में कैद करना होगा या किसी एक सदस्य को घर से बेघर करना होगा। इसके बाद काफी लड़ाई झगड़ा हो रहा है और अविनाश सभी पर भड़कते दिख रहे हैं। रजत दलाल को कहते हुए सुना जा रहा है कि, ''हमारे पास 10 वोट हैं जो कि एलिमिनेशन के फेवर में हैं।'' इसके बाद बिग बॉस की आवाज सुनाई देती है कि, ''अविनाश आप अभी इसी वक्त घर से बेघर होते हैं।''

अरफीन बने पहले कैप्टन

अरफीन खान इस शो का हिस्सा हैं वो सीजन 18 के घर के पहले कैप्टन के रूप में सामने आए हैं। इस वीडियो में आप ये भी देखेंगे कि अविनाश मिश्रा कैप्टन अरफीन के साथ भी बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ये झगड़ा क्यों हुआ था और अविनाश को घरवालों ने क्यों घर से बेघर करने का फैसला लिया? इसके लिए आपको आज का शो देखना पड़ेगा। फिलहाल आप देखिए ये प्रोमो वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss 18 avinash mishra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X